फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek-Isha: ब्रेकअप के बाद फिर से डेट करने लगे अभिषेक और ईशा मालवीय? यूजर्स ने बताया पीआर स्टंट

Tue, 29 Jul 2025 09:05 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Kumar-Isha Malviya Spotted Together: 'बिग बॉस 17' में अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर सुर्खियां बटोरने वाला एक्स कपल अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय अब अपने पैचअप को लेकर चर्चाओं में हैं। 
विज्ञापन
अभिषेक-ईशा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी इंडस्ट्री के दो चर्चित चेहरे अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय अब एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। 'बिग बॉस 17' में दोनों ने अपने ब्रेकअप को लेकर काफी लाइमलाइट बटोरी थी और अब एक बार फिर इतने समय के बाद दोनों को साथ में देखकर फैंस भी हैरान हैं। दोनों को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि दोनों कैमरे देखते ही चेहरा छुपाते नजर आए।
विज्ञापन


डेट करने के बाद टूटा था रिश्ता
'बिग बॉस 17' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए अभिषेक और ईशा की लव स्टोरी की शुरुआत एक टीवी शो 'उड़ारियां' के सेट पर हुई थी। कुछ समय तक साथ रहने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया, लेकिन बिग बॉस के घर में दोनों को फिर एक साथ देखा गया, जहां कभी दोस्ती तो कभी तीखी नोकझोंक नजर आई।

साथ में स्पॉट हुए अभिषेक और ईशा
हाल ही में एक वायरल वीडियो ने फिर से इन दोनों के रिश्ते की चर्चा को हवा दे दी है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक और ईशा एक ही कार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैसे ही ईशा कैमरे की ओर देखती हैं, वो तुरंत चेहरा छुपा लेती हैं। उनके इस रिएक्शन के बाद अभिषेक भी सतर्क हो जाते हैं और कैमरे से बचने की कोशिश करते हैं। हालांकि तब तक दोनों की झलक कैमरे में कैद हो चुकी होती है। इस वीडियो को 'ताहिर जासूस' पैपराजी पेज पर शेयर किया गया है। 
विज्ञापन





ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: दूसरे मंडे टेस्ट में भी पास हुई 'सैयारा', जानें दूसरी फिल्मों का भी कलेक्शन

यूजर्स ने दिया रिएक्शन 
इन दोनों के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मिलेजुले रिएक्शन दिए हैं। कुछ फैंस इन दोनों को साथ देखकर खुश नजर आए, जबकि कुछ ने इस मुलाकात को एक म्यूजिक वीडियो शूट से जोड़कर देखा। अब ये तो साफ हो चुका है कि दोनों ब्रेकअप के बाद एक बार फिर एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। फिलहाल एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं।



बस इसी को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'इस तरह की अफवाहें फैलाने की जरूरत नहीं है, दोनों एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'भले ही वो साथ में काम कर रहे हों, लेकिन इन्हें एक बार फिर साथ देखकर अच्छा लग रहा है।'

लाफ्टर शेफ्स 2 में भुलाए थे गिले-शिकवे
इससे पहले ईशा और अभिषेक एक रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में भी नजर आ चुके हैं। वहां ईशा की एंट्री पर अभिषेक और समर्थ जुरेल दोनों हैरान रह गए थे। इस शो के दौरान, ईशा को नजरअंदाज करते दोनों की प्रतिक्रिया भी वायरल हुई थी। हालांकि बाद में अभिषेक ने खुद ईशा के पास जाकर उन्हें उनके गाने के लिए बधाई दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें