अभिनेता कायोज ईरानी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने 'सरजमीं' से फिल्म निर्देशन में डेब्यू किया है। उन्होंने इस बात को माना है कि वह एक्टिंग के लिए नहीं बने हैं। बॉलीवुड में एक्टिंग करने के बाद कायोज ने फिल्म बनाने की तरफ अपना रुख किया। उन्होंने 2021 में वेब सीरीज 'अजीब दास्तान' का निर्देशन किया।
कायोज ने फिल्म निर्देशन में डेब्यू किया
कायोज ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। फिल्म बनाने का अनुभव लेने के बाद कायोज ने फैसला किया कि वह अपने अनुभव का इस्तेमाल फिल्म 'सरजमीं' में करेंगे। इसके बाद उन्होंने इस फिल्म से निर्देशन में कदम रखा। उन्होंने बताया 'काजोल और पृथ्वीराज ने मुझे कभी यह नहीं लगने दिया कि मैं नया निर्देशक हूं। जब भी वो सेट पर रहे उन्होंने हमें बहुत इज्जत दी। उन्होंने मुझे सुना और यह एहसास दिलाया कि मैं उनका हिस्सा हूं।'
यह खबर भी पढ़ें:
Kajol AR Rahman: बेटी नीसा देवगन को मिली स्नातक की डिग्री, झूम उठीं काजोल; वीडियो हुआ वायरल
कायोज ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kayozeirani
एक्टिंग नहीं करेंगे कायोज
एएनआई से बात करते हुए कायोज ने यह माना कि उनका एक्टिंग की तरफ लौटने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कैमरे के पीछे सहज महसूस करते हैं। एक्टिंग उनके लिए नहीं है।
उन्होंने कहा 'मुझे नहीं लगता कि आप हमें दोबारा एक्टिंग करते हुए देख पाएंगे क्योंकि मैं फिल्म बना रहा हूं। मैं हमेशा से यही करना चाहता था। मैं कैमरे के पीछे सहज हूं। यही मेरा मकसद था। आपको निराश करने के लिए मैं शर्मिंदा हूं। मुझे नहीं लगता कि एक्टिंग मेरे लिए है।'
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में अदाकारी करने के अलावा कायोज ने 'यंगिस्तान' और 'द लीजेंड ऑफ मिशेल मिश्रा' में भी अदाकारी की।
फिल्म सरजमीं के बारे में
फिल्म 'सरजमीं' में काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान अहम किरदार में हैं। इसके निर्माता करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्व मेहता और अदार पूनावाला हैं। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज हुई है। फिल्म में काजोल, पृथ्वीराज और इब्राहिम की आदाकारी की काफी तारीफ हुई है।