फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: ‘कालीधर लापता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अभिषेक को देख फैंस हुए खुश, वीडियो वायरल

Tue, 01 Jul 2025 09:43 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaalidhar Laapata: सोमवार को अभिषेक बच्चन ने सिनेमाई दुनिया में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह अपनी आगामी फिल्म 'कालीधर लापता' से भी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो फैंस से मिलते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 जून 2000 को अभिषेक बच्चन ने 'रिफ्यूजी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बीते दिन सोमवार को अभिनेता ने फिल्मों में 25 साल का सफर पूरा कर लिया, जिसके लिए फैंस और एक्टर्स ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। अभिनेता इस समय अपनी आगामी फिल्म 'कालीधर लापता' के लिए भी सुर्खियों में बने हुए हैं, जो जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक बच्चन बेहद खुश दिख रहे हैं। आइए देखें वीडियो। 

क्या है वायरल वीडियो?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता अभिषेक बच्चन, फैंस का अभिवादन स्वीकार रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अभिनेता की आगामी फिल्म 'कालीधर लापता' की एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग के दौरान का है। इसमें अभिनेता बेहद ही कूल अंदाज में दिख रहे हैं और सिर पर ब्लू कलर की टोपी पहन रखी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता को देखते ही उनके फैंस उनसे मिलने दौर पड़ते हैं। वहीं कुछ को उनसे आशीर्वाद लेते हुए भी देखा जा सकता है। साथ ही फिल्मों में 25 साल पूरे करने पर फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं, जिसे देख अभिनेता अभिभूत नजर आ रहे हैं। 
 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह अपने पिता बिग बी की तरह ही एक अनमोल रत्न हैं। दूसरे यूजर ने बोला कि वह इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसक अलावा अन्य यूजर्स भी उन्हें फिल्मों में 25 साल पूरे करने पर बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: दिलजीत का समर्थन करने पर अशोक पंडित ने नसीरुद्दीन शाह को घेरा, बोले- ‘वो हमें गुंडा कहते हैं’


फिल्म के बारे में 
मधुमिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'कालीधर लापता' 4 जुलाई को जी 5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कालीधर नाम के इंसान के आस-पास घूमती है, जो एक उम्रदराज व्यक्ति है। एक दिन उसे पता चलता है कि उसका परिवार उसे छोड़ने वाला है। इस वजह से वह भाग जाता है और उसकी मुलाकात एक बच्चे से होती है। इसके बाद कहानी में असली मोड़ आता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें