फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: जब दूसरे बच्चे के सवाल पर अभिषेक बच्चन ने दिया हैरान करने वाला जवाब, बोले- उम्र देखो पहले..

Sat, 19 Apr 2025 10:04 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Bachchan Second Child: सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रितेश देशमुख ने अभिषेक बच्चन से पूछा कि वह दूसरा बच्चा कब प्लान कर रहे हैं? इस पर अभिषेक ने हैरान करने वाला जवाब दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला?
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता है' में पहुंचे। यहां उन्हें दूसरे बच्चे को लेकर चिढ़ाया गया। अभिषेक बच्चन से जब पूछा गया कि वह ऐश्वर्या के साथ दूसरा बच्चा कब प्लान कर रहे हैं, तो वह मुस्कुराते-शरमाते हुए नजर आए और हैरान करने वाला जवाब दिया।
विज्ञापन

अभिषेक के यहां 'ए' से शुरू होते हैं सबके नाम
बातचीत में रितेश ने अभिषेक से कहा 'अमिताभ जी, ऐश्वर्या, आराध्या और आप अभिषेक। ये सारे नाम 'ए' लेटर से शुरू होते हैं। तो जया आंटी और श्वेता कैसे छूट गए।' 'बी हैप्पी' के ऐक्टर ने इस पर कहा 'ये उनसे पूछना पड़ेगा। लेकिन हमारे परिवार में शायद एक प्रथा सी बन गई है। जैसे अभिषेक, आराध्या...'
Emraan Hashmi: सीरियल किसर से लेकर बीएसएफ जवान तक, इन फिल्मों के जरिए इमरान हाशमी ने बदली अपनी छवि
 

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर क्या बोले अभिषेक?
इसके बाद रितेश ने अभिषेक से दूसरे बच्चे के प्लान के बारे में पूछा। रितेश ने अभिषेक से कहा 'आराध्या के बाद?' इस पर अभिषेक ने मासूमियत वाला रिएक्शन दिया। 'नहीं अभी अगली पीढ़ी जो आएगी तब देखेंगे ना।' इस पर रितेश ने कहा 'उतना कौन रुकता है? जैसे रितेश, रियाना और राहिल (रितेश के दो बच्चे)। अभिषेक, आराध्या...' इसके बाद अभिषेक मुस्कुराते हैं और कहते हैं 'उमर का लिहाज करो रितेश। मैं तुमसे बड़ा हूं।'
Nushrat Bharucha: इस वजह से 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा नहीं बन पाईं नुसरत भरूचा, निर्देशक ने किया खुलासा
विज्ञापन

ऐश्वर्या-अभिषेक के अलग होने की थीं अफवाहें
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से 2007 में शादी की थी। पिछले साल अफवाहें थीं कि दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उनके परिवार के निजी मामलों को लेकर चल रही अटकलों पर चर्चा की गई थी। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि हमारी निजता का सम्मान करें और किसी भी गलत जानकारी पर भरोसा न करें।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख 'हाउसफुल 5' में एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें