फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhijeet Sawant: इंडियन आइडल के पहले विजेता अभिजीत सावंत ने अब जाकर किया ये काम, करियर को पूरे हुए 20 साल

Wed, 13 Aug 2025 03:17 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhijeet Sawant Sings TV Serial Title Track: गायक अभिजीत सावंत ने 20 साल के अपने लंबे करियर में पहली बार किसी टीवी शो के लिए गाना गाया है। उन्होंने इस अनुभव को लेकर क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
अभिजीत सावंत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीत की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना चुके इंडियन आइडल के पहले विजेता अभिजीत सावंत ने अपने करियर के 20 साल पूरे होने के बाद अब नए रास्ते को अपनाया है। लंबा सफर तय करने के बाद अब पहली बार सिंगर ने किसी टीवी सीरियल का टाइटल ट्रैक रिकॉर्ड किया है। 
विज्ञापन


शो 'वीन डोंघंटली तुटेना' के लिए गाया गाना
अभिजीत ने शो 'वीन डोंघंटली तुटेना' के लिए गाना रिकॉर्ड किया है। अपने इस एक्सपीरियंस को लेकर अभिजीत ने कहा है कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है टीवी शो के लिए गाना गाकर। उन्होंने ये भी कहा कि हमेशा पहला अनुभव बहुत खास होता है।
 


ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: 'माधुरी जैसा डांस लेकिन संजय दत्त..', अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के डांस वीडियो पर किया कटाक्ष
विज्ञापन


'पैसा थेंबा थेंबा गळा' फिर से आया सुर्खियों में
इस टाइटल ट्रैक के साथ-साथ अभिजीत का एक और गाना इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है- 'पैसा थेंबा थेंबा गळा'। इस गाने में पुराने जमाने की क्लासिक धुनों को आज के दौर के संगीत के साथ जोड़ा गया है। खास बात यह है कि इस गाने में दादा कोंडके की फेमस मराठी धुन 'धगला लागली कळा' को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है। अभिजीत का कहना है कि उन्होंने इस गाने को दिल से गाया है और जब दर्शक उसे पसंद करते हैं तो उससे बड़ा इनाम कोई नहीं होता। यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है।

2005 से अब तक का सफर
अभिजीत सावंत ने 2005 में 'इंडियन आइडल' जीतकर संगीत की दुनिया में कदम रखा था। उसी साल उनका पहला एल्बम ‘आपका अभिजीत सावंत’ रिलीज हुआ, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ के लिए रोमांटिक ट्रैक 'मर जावां मिट जावां' गाया, जो काफी लोकप्रिय हुआ।

उनका दूसरा एल्बम ‘जुनून’ 2007 में आया और तीसरा एल्बम ‘फरीदा’ 2013 में रिलीज हुआ। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'लॉटरी' (2009) में बतौर अभिनेता डेब्यू किया और ‘तीस मार खान’ में कैमियो किया। ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘सीआईडी’ जैसे टीवी शो में भी वे नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें