फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bosco Martis: फिल्म 'अल्फा' में आलिया और शरवरी का नया होगा लुक, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने किया बड़ा दावा

Wed, 13 Aug 2025 02:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bosco Martis And Alpha: फिल्म 'अल्फा' आलिया भट्ट की पहली एक्शन फिल्म होगी। शरवरी भी फिल्म में एक्शन करती हुई नजर आएंगी। बॉस्को मार्टिस ने फिल्म के बारे में और जानकारी दी है।
विज्ञापन
बॉस्को मार्टिस, शरवरी वाघ, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस यशराज फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक साथ नजर आएंगी। कोरियोग्राफर का कहना है कि फिल्म में एक्शन होगा। फिल्म में स्टाइल और बेहतरीन डांस मूव्स भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

बॉस्को ने आलिया और शरवरी की तारीफ की
इंडिया टुडे से बातचीत में बॉस्को ने फिल्म की अभिनेत्रियों द्वारा किये गए काम की तारफी की है। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि फिल्म में सभी का काम एकदम अलग होने वाला है। मुझे लगता है कि फिल्म में दोनों का काम काफी बड़ा होगा। उनका लुक बेहतरीन होगा। फिल्म में आपको आलिया और शरवरी वाघ एकदम अलग लुक में दिखेंगी। उनके लुक में जो बदलाव होगा वह एकदम नया होगा। मैं ज्यादा कुछ तो नहीं कहूंगा लेकिन इतना जरूर है कि दोनों ने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है।'

यह खबर भी पढ़ेंShammi Kapoor: अभिनय के अलावा नई चीजों से था शम्मी कपूर को लगाव, भारत में आने से पहले इस्तेमाल की थी ये तकनीक

शरवरी वाघ, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में काम के लिए मशहूर हैं बॉस्को
बॉस्को फिल्म 'वॉर', 'पठान' और 'बैंग बैंग' जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त कोरियोग्राफी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने इशारा किया कि फिल्म 'अल्फा' दर्शकों को सिर्फ डांस नंबर्स से कहीं ज्यादा कुछ दिखाएगी। इसमें अभिनेत्रियों को बिल्कुल नए अंदाज में दिखाया जाएगा। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा 'मुझे पूरा भरोसा है कि आप फिल्म में बहुत कुछ दमदार देखने वाले हैं।'
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
फिल्म 'अल्फा' के बारे में जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। हालांकि इतना मालूम है कि यह फिल्म आलिया भट्ट की पहली एक्शन फिल्म होगी। शरवरी भी फिल्म में एक्शन करती हुई नजर आएंगी। बताया जाता है कि कोरियोग्राफी इस फिल्म की कहानी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें