फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान के घर में घुस गए थे तीन लोग, आसिफ शेख ने सुनाया मजेदार किस्सा

Sun, 21 Sep 2025 01:05 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aasif Sheikh: हाल ही में अभिनेता आशिफ शेख ने एक किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि सलमान खान के घर में तीन लोग घुस गए थे। जानिए पूरी बात। 

विज्ञापन
सलमान खान और आशिफ शेख - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आशिफ शेख ने हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर एक मजेदार बात बताई। साथ ही खुलासा किया एक बार भाईजान के घर में तीन अनजान लोगों ने एंट्री कर ली थी, फिर क्या हुआ चलिए जानते है। 

आशिफ शेख ने याद किया वाकया

विज्ञापन

फिल्मों और टीवी में अपनी शानदार भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता आशिफ शेख हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। यहां उन्होंने बातचीत में सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ‘अलविरा का बेबी शॉवर था, तो घर में गाने-बजाने चल रहे थे और हम सभी वहीं बैठे थे। तभी तीन अनजान लोग पार्टी में आ गए और वो आराम से खा-पी रहे थे और मौज मस्ती कर रहे थे। तभी सलमान खान ने कहा कि कौन लोग हैं यार ये? जब उन्होंने बुलाया कि यहां आओ, तो तीनों सीधे भाग निकले। बताइए उनकी घर की पार्टी में ऐसे लोग आ जाते हैं।’

यह खबर भी पढ़ें: Homebound: होमबाउंड फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे दिग्गज सितारे, ईशान-विशाल से लेकर नसीरुद्दीन शाह हुए शामिल

विज्ञापन

सलमान खान के परिवार की तारीफ की
आगे बात करते हुए आशिफ शेख ने कहा, ‘सलमान खान का परिवार बहुत अच्छा है। सलीम खान साहब ने जो अपने बच्चों के अंदर संस्कार डाले हैं, वो काबिले तारीफ है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि सलीम साहब हमेशा बच्चों को सही-गलत का फर्क बताते हैं। 


सलमान खान की आगामी फिल्म के बारे में
सलमान खान 'बैटल ऑफ गलवां' फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म की कहानी 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में हुए भारत-चीन सैन्य संघर्ष पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने साहस और बलिदान दिखाया था। यह फिल्म उनके सम्मान में बनाई जा रही है। सलमान इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जिन्होंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें