हिंदी फिल्मों में एक से कलाकार आए हैं। कई ऐसे भी कलाकार आए हैं, जिन्होंने अपने पहली ही फिल्म से बड़ी सफलता हासिल की। हालांकि, फिर धीरे-धीरे ये सितारे गुमनामी में खोते चले गए। ऐसे ही एक अभिनेता हैं राहुल रॉय, जिन्हें उनकी फिल्म आशिकी से काफी से काफी स्टारडम मिली थी। उस दौरान कथित तौर उनकी स्टारडम इतना प्रभावी हो गया था कि कई लोगों ने उनसे सलमान, आमिर की लोकप्रियता को खतरा तक बता दिया था। हाल में ही अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधित परेशानी में सलमान खान ने काफी मदद की थी।
सलमान खान ने की थी राहुल रॉय की मदद
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राहुल रॉय ने अपने जिंदगी के एक चुनौतीपूर्ण दौर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि में, राहुल रॉय ने अपने सामने आए चुनौतीपूर्ण दौर के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि कारगिल में एलएसी: लाइव द बैटल की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इस कठिन समय के दौरान, फिल्म के निर्देशक ने उन्हें इस प्रोजेक्ट की पूरी फीस देकर महत्वपूर्ण सहायता की। राहुल की बहन ने बताया कि सलमान खान ने अस्पताल के कुछ बिलों का भुगतान भी किया था। सलमान खान की इस दयालुता को राहुल कहते हैं कि वो कभी नहीं भूलेंगे।
Vijay 69: मेरी मां दुलारी को श्रद्धांजलि है यह फिल्म, अनुपम खेर ने साझा किया भावुक नोट
साल 2006 में बिग बॉस में आए थे नजर
राहुल ने आगे बताया कि उनकी इस मुश्किल घड़ी में कई दोस्तों और सहकर्मियों ने सहायता की, जिसे वो कभी नहीं भूलेंगे। उनकी सहायता से उन्हें इस कठिन दौर से बाहर निकलने में काफी मदद मिली थी। साल 2006 में राहुल रॉय ने बिग बॉस का पहला सीजन जीता था, जिससे ये साबित होता है कि उन्हें फैंस अभी भी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि आशिकी से राहुल रॉय की लोकप्रियता में रातों रात बेहद इजाफा हो गया था। वह इससे घर-घर में काफी ज्यादा मशहूर हो गए थे। हालांकि, बाद में वह इस स्टारडम को बनाए नहीं रख पाए और उनकी फिल्म लगातार असफल होती चली गईं।
Vijay 69: मेरी मां दुलारी को श्रद्धांजलि है यह फिल्म, अनुपम खेर ने साझा किया भावुक नोट
11 दिन में कर ली थीं 47 फिल्में साइन
राहुल रॉय ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनकी जुनून और फिर तेरी कहानी याद आई जैसी कुछ फिल्मों को छोड़कर उनकी बहुत कम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। एक समय में, उन्होंने सिर्फ 11 दिनों में 47 फिल्में साइन की थीं। उनमें से ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं। इसके बाद उनकी लोकप्रियता जल्द ही खत्म हो गई। बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की, तो वह इन दिनों बिग बॉस 18 की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो सिकंदर में भी नजर आने वाले हैं, जिसे एआर मुरुगदास निर्देशित कर रहे हैं।
Big Boss: बिग बॉस के पुराने प्रतिभागी जाने गए झगड़ों के कारण, दर्शकों के जेहन में बसी है उनकी बहस की छाप