क्या शो के नतीजों से खुश नहीं आरुष?
फराह खान हाल ही में अपने फूड व्लॉग के सिलसिले में आरुष भोला और लैला से मिलने गईं। इस दौरान उन्होंने आरुष से कई मजेदार बातें कीं। उन्होंने 'राइज एंड फॉल' में उनके सफर को लेकर सवाल किए। फराह खान के साथ बातचीत में आरुष ने जो कहा, उसे देखकर साफ है कि वे शो के परिणामों से खुश नहीं हैं।
आरुष से फराह खान ने क्या पूछा?
दरअसल, फराह खान ने आरुष से पूछा कि 'क्या तुम शो में आखिर तक थे?' इस पर आरुष ने जवाब दिया, 'मैं रनर-अप था।' इसके बाद फराह ने पूछा कि विनर कैसे चुना गया? आरुष ने कहा, 'आखिर में वही इंटरनल वोटिंग करवा दी'। फिर हंसते हुए बोले, 'बायस्ड शो है, यह तो आपको पता ही है'। आरुष की इस बात पर फराह ने असहमति जताई, फिर हंसते हुए कहा, 'नहीं, नहीं, नहीं'।
क्या थी 'राइज एंड फॉल' की थीम?
- आरुष उन कंटेस्टेंट्स में से एक थे, जो 'राइज एंड फॉल' के आखिरी दौर तक पहुंचे थे।
- शो के दौरान इस पॉपुलर इन्फ्लुएंसर के होस्ट अशनीर ग्रोवर से कई बार तकरार हुई।
- 'राइज एंड फॉल' का पहला सीजन पावर, स्ट्रैटेजी और कंटेस्टेंट्स के बीच बदलती पोजिशन पर आधारित था।
- प्रतिभागियों को 'शासक' (जिन्हें ज्यादा अधिकार और कंट्रोल मिला था) और 'वर्कर' (जिन्हें काम पूरे करने होते थे और मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता था) में बांटा गया था।
- बता दें कि आरुष अब 'प्लेग्राउंड सीजन 5' में नजर आ रहे हैं, जिसका प्रीमियर 01 अगस्त 2026 से हुआ।
- यह शो एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम हो रहा है।