फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apoorva Mukhija: ‘जिंदगी को तीन सूटकेस में पैक करना…’, अपूर्वा क्यों पहुंचीं न्यूयॉर्क? साझा किया अपना सपना

Sat, 22 Aug 2026 03:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Apoorva Mukhija Move from India To New York: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा रिबेल किड के नाम से जानी जाती हैं। पिछले साल वह समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के कारण कंट्रोवर्सी में रहीं। अब यह इंफ्लुएंसर देश छोड़कर न्यूयॉर्क में रहने लगी हैं। जानिए, ऐसा करने की क्या वजह है? 

विज्ञापन
अर्पूवा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपूर्वा मुखीजा ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार रात कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह न्यूयॉर्क में दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में वह काफी खुश दिख रही हैं। तस्वीरों को साझा करने के साथ ही अपूर्वा ने एक कैप्शन भी लिखा है। जिसमें वह न्यूयॉर्क शिफ्ट होने की वजह बताती हैं। अपना सपना भी फैंस के साथ साझा करती हैं। 

विज्ञापन


इस वजह से अपूर्वा शिफ्ट हुईं न्यूयॉर्क

  • अपूर्वा ने अपनी पोस्ट में कैप्शन लिखा, ‘मैंने एक कॉलेज में अप्लाई किया और खुद से वादा किया कि अगर मेरा एडमिशन हो गया, तो मैं जरूर जाऊंगी। अब लगता है कि मैं न्यूयॉर्क में रहती हूं।’ 
  • वह तीन लगेज बैग के साथ तस्वीरों में नजर आ रही हैं और एक न्यूयॉर्क के कॉलेज कैंपेस में खड़ी हैं। वह आगे की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क आई हैं।  
  • अपनी तस्वीरों के साथ कुछ और कैप्शन भी अपूर्वा ने लिखे हैं। जिसमें वह लिखती हैं, ‘अपनी पूरी जिंदगी को तीन सूटकेस में पैक करना काफी कूल है।’ 
  • आगे वह एक अन्य कैप्शन में लिखती हैं, ‘न्यूयॉर्क को अपना घर कहना काफी कूल है।’ 
विज्ञापन

अपूर्वा मखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid

क्यों अपूर्वा को पसंद है न्यूयॉर्क शहर? 
'अनट्रिगर्ड बाय अमीनजैज' के पॉडकास्ट में पिछले दिनों अपूर्वा ने कहा था, ‘मैंने काफी यात्राएं की हैं। जब मैं न्यूयॉर्क पहुंची, तो मुझे लगा कि मैं सच में यहां रहना चाहती हूं। इस शहर में कुछ तो बात है। यहां की जिंदगी बहुत तेज रफ्तार वाली है। हर कोई बहुत अच्छे कपड़े पहनता है, खाना बहुत बढ़िया है। मुझे यहां की आर्किटेक्चर बहुत पसंद है। मैंने अपनी पसंदीदा हर वेब सीरीज में न्यूयॉर्क देखा है, इसलिए मैं हमेशा से इस जगह पर रहना चाहती थी। मैंने न्यूयॉर्क में सिर्फ एक कॉलेज में अप्लाई किया था और मेरा एडमिशन हो गया।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें