फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Mohan: 'आपने छोड़ दिया पर वो आज भी आपको अप्पा बुलाते हैं’, रुला देगी एक्टर की पूर्व पत्नी की भावुक पाेस्ट

Fri, 09 May 2025 08:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aarti Ravi Viral Post: एक्टर रवि मोहन एक बार फिर से चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार इसके पीछे उनकी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। जानिए क्या है पूरा मामला जिसमें रवि की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के अलावा एक्स वाइफ के नाम पर भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
आरती रवि और रवि मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'आज अपने बच्चों के लिए मैं बोलूंगी। एक आदमी जिसके साथ मेरा डिवोर्स अभी हुआ नहीं, चल रहा है पर उन्होंने अपने पिता होने का फर्ज निभाना भी छोड़ दिया। पिछले कुछ समय से न तो मुझे उनसे कोइ आर्थिक मदद मिल रही है और न ही इमोशनल सपोर्ट…' 

विज्ञापन

यह कहना है साउथ एक्टर रवि मोहन से अलग हो चुकीं पत्नी आरती रवि का। आरती ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए रवि पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। क्या है पूरा मामला और क्या कुछ कहा है आरती ने, चलिए आपको बताते हैं।

आरती का अफेयर की खबरों पर रिएक्शन 
अभिनेता की पूर्व पत्नी आरती ने एक पोस्ट में एक्टर और सिंगर केनिशा फ्रांसिस के बीच अफेयर की खबरों पर रिएक्शन देते हुए अपने और दोनों बेटों की परेशानियों का खुलासा किया है। आरती ने लिखा, ‘मैं यह पोस्ट अपने बेटों के लिए लिख रही हूं क्योंकि मेरे बच्चों को सच्चाई जानने का हक है। मेरे पति रवि मोहन न सिर्फ मुझसे बल्कि अपने पिता होने की जिम्मेदारियों से भी पीछे हट चुके हैं। पिछले कुछ समय से मुझे न तो आर्थिक मदद मिल रही है और न ही भावनात्मक सपोर्ट। यहां तक कि बच्चों की पढ़ाई, खाना और रातों की नींद तक की जिम्मेदारी भी मैं अकेले ही निभा रही हूं।’
विज्ञापन

 




पोस्ट में किया चौंकाने वाला फैसला
आरती ने अपनी पोस्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया। उन्होंने लिखा- ‘आज मेरी और मेरे बच्चों की घर से निकाले जाने की नौबत आ गई है। मुझे आज 'गोल्ड डिगर' कहा जा रहा है, लेकिन अगर मैं वास्तव में सिर्फ पैसे के पीछे होती, तो खुद को पहले ही सुरक्षित कर लेती। मैंने हमेशा की प्यार को प्राथमिकता दी न कि फायदे को।’ 

यह खबर भी पढ़ें: साउथ एक्टर रवि मोहन रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा के साथ आए नजर, ...

 

रवि मोहन रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस के साथ - फोटो : एक्स- @RajM01167669

सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ अफेयर की खबरें
दूसरी ओर रवि मोहन और सिंगर केनिशा फ्रांसिस के बीच अफेयर की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। हाल ही में चेन्नई में एक शादी समारोह में दोनों को साथ देखा गया। मैचिंग आउटफिट में नजर आए इस जोड़े की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, पहले रवि और केनिशा ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बताया था लेकिन अब इन अफवाहों को और हवा मिलती दिख रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी ने लगाई रिहाई की गुहार, कोर्ट से किया यह अनुरोध

विज्ञापन

आरती और रवि मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि-आरती की शादी 
गौरतलब है कि रवि और आरती की शादी साल 2009 में हुई थी और 15 साल साथ रहने के बाद दोनों ने पिछले साल अलग होने का फैसला लिया था। तलाक की खबर को पहले रवि ने सार्वजनिक किया था जिस पर आरती ने बाद में नाराजगी जताई थी। तलाक के बाद अभिनेता ने अपना नाम भी बदल लिया और अब वह 'जयम रवि' के बजाय 'रवि मोहन' के नाम से जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें