फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aankhon Ki Gustakhiyan: इस तारीख को OTT पर आ रही 'आंखों की गुस्ताखियां', यहां देखें शनाया और विक्रांत की फिल्म

Sat, 30 Aug 2025 04:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aankhon Ki Gustakhiyan OTT Release: फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' सबा नाम की लड़की पर आधारित है। वह एक रंगमंच कलाकार हैं। उनकी मुलाकात जहान से होती है जो संगीतकार हैं।
विज्ञापन
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की अदाकारी वाली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने डेब्यू किया है। फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बहुत अच्छा नहीं कर सकी। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

इस तारीख को ओटीटी पर होगी रिलीज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जी5 ने जानकारी दी है कि फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 5 सितंबर 2025 को जी5 पर रिलीज होगी। जी5 ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा 'कुछ भावनाएं आंखों की पहुंच से परे होती हैं। आंखों की गुस्ताखियां का प्रीमियर 5 सितंबर 2025 को सिर्फ जी5 पर होगा।'

यह खबर भी पढ़ें: Jugnuma Trailer: रिलीज हुआ फिल्म 'जुगनुमा' का ट्रेलर, रहस्यमयी आग की खोज करते नजर आए मनोज बाजपेयी

'आंखों की गुस्ताखियां' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' सबा नाम की लड़की पर आधारित है। वह एक रंगमंच कलाकार हैं। वह मसूरी की यात्रा के दौरान अपनी आंखों पर पट्टी बांध लेती हैं। वहां उसकी मुलाकात जहान से होती है, जो एक संगीतकार हैं और दृष्टिबाधित हैं। एक-दूसरे की सच्चाई से अंजान दोनों के बीच एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव हो जाता है। हालांकि, जब सबा अपनी आंखों पर से पट्टी हटाने वाली होती है, तो जहान उसकी प्रतिक्रिया के डर से खुद को उससे दूर कर लेता है। 
इसके बाद कहानी तीन साल आगे बढ़ जाती है, जहां सबा यूरोप में एक नई जिंदगी जी रही होती हैं। उसकी एक बार फिर जहान से मुलाकात होती है। इसके बाद दिक्कतें पैदा होती हैं।
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म?
संतोष सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक रही। विक्रांत मैसी के साथ शनाया कपूर की पहली फिल्म होने के बावजूद, फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में संघर्ष करती रही। शुरुआती दिनों में इसने कुछ लाख रुपये कमाए और इसका कुल कलेक्शन लगभग 1.5 से 1.6 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें