फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: ‘लापता लेडीज’ से आमिर खान का ऑडिशन वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ओवरएक्टिंग

Thu, 27 Mar 2025 05:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Viral Video: सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ‘लापता लेडीज’ के लिए ऑडिशन दे रहे हैं। उनके इस वीडियो पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। आइए देखते हैं रिएक्शन…
 
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ से आमिर खान का ऑडिशन देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रवि किशन द्वारा निभाए गए श्याम मनोहर के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस ऑडिशन वीडियो में आमिर फिल्म के एक सीन को निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स ने आमिर को ट्रोल कर दिया है। 

विज्ञापन

नेटिजन्स ने किया ट्रोल
वीडियो में आमिर को रवि किशन के द्वारा निभाए गए पुलिस वाले किरदार को निभाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया और कहा कि अच्छा हुआ आमिर ने वह किरदार नहीं निभाया। एक यूजर ने लिखा, "यह रवि किशन की एक्टिंग के एक प्रतिशत भी करीब नहीं है।" एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, "रवि किशन ने शानदार काम किया है। आमिर इस रोल में फिट नहीं बैठते।" एक और नेटिजन ने पोस्ट किया, "भगवान का शुक्र है कि उन्हें इस भूमिका के लिए नहीं चुना गया। ओवरएक्टिंग। रवि किशन ने उस भूमिका में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।" नीचे देखें रिएक्शन: 

 
 
 
 



आमिर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो किया शेयर
आमिर खान ने अपने यूट्यूब चैनल आमिर खान टाकीज पर यह वीडियो शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यूजर्स अपना रिएक्शन इस पर दे रहे हैं। आमिर खान ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसमें वह अपनी पुरानी फिल्मों से जुड़े किस्सों को साझा करेंगे। 

विज्ञापन

आमिर खान का वर्क फ्रंट
आमिर खान के आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘सितारे जमीन पर’ नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। हालांकि, इसके रिलीज की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हाल ही में आमिर ने खुलासा किया कि महाभारत पर भी उन्होंने काम शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें