किन बड़ी फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड?
आमिर खान की फिल्म के ट्रेलर ने 24 घंटे में व्यूज के मामले में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक जहां फिल्म ‘साहो’ के ट्रेलर को 24 घंटे में 49 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं ‘सर्कस’ को 45 मिलियन, ‘बागी 3’ को 43 मिलियन, ‘बाहुबली 2’ को 42.7 मिलियन, ‘जीरो’ को 42 मिलियन, ‘हाउसफुल 4’ को 41.8 मिलियन, ‘कबीर सिंह’ को 40.8 मिलियन, ‘शमशेरा’ को 40.5 मिलियन और ‘टाइगर जिंदा है’ को 40.4 मिलियन व्यूज मिले।
ये खबर भी पढ़ें: करिश्मा तन्ना की अदाओं पर दिल हारे फैंस, यूजर बोले- क्या खूबसूरती है..
इन फिल्मों को नहीं कर पाई पीछे
जहां एक तरफ बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़कर इस फिल्म के ट्रेलर ने झंडे गाड़ दिए हैं, वहीं ‘पुष्पा 2’, ‘सालार’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड नहीं टूट पाए हैं। सैकनिल्क के आकंड़ों के मुताबिक प्रभास की फिल्म के ट्रेलर को ‘सालार’ को 24 घंटे में 113 मिलियन व्यूज मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर एक्टर यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ है, जिसके ट्रेलर को 106.5 मिलियन व्यूज मिले। इसके बाद आती है अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’, जिसने 104.2 मिलियन व्यूज हासिल किए।
ये खबर भी पढ़ें:
Sonu Nigam: कर्नाटक हाईकोर्ट से सोनू निगम को बड़ी राहत, FIR रद्द करने के लिए खटखटाया था दरवाजा
ट्रेलर रिलीज के 24 घंटे बाद ‘आदिपुरुष’ ने 74 मिलियन, ‘एनिमल’ ने 71.2 मिलियन, ‘डंकी’ ने 58.4 मिलियन, राधे श्याम ने 57.5 मिलियन, ‘जवान’ ने 55 मिलियन, ‘सिंघम अगेन’ ने 51.9, ‘आरआरआर’ ने 51.1 मिलियन, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने 50.9 मिलियन व्यूज हासिल किए थे।
कैसी है फिल्म की कहानी?
आमिर खान की यह फिल्म 2007 की हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। इसे आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कोच की कहानी दिखाई गई है जो खास जरूरतों वाले लोगों को ट्रेन करता है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसमें जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में होंगी।