फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: उम्र के कारण नहीं किया भगत सिंह का रोल, तो 'थ्री इडियट्स' में क्यों निभाया जवान लड़के का किरदार?

Sun, 28 Apr 2024 01:04 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर ने उम्र का हवाला देते हुए भगत सिंह का रोल निभाने से मना कर दिया था, लेकिन हम जानते हैं उन्होंने 'थ्री इडियट्स' में एक 18 साल के लड़के का किरदार निभाया है। तब उनकी उम्र 40 से ज्यादा थी। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में उन्होंने इसकी वजह साझा की है।
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार आमिर खान ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के ताजा एपिसोड में अपने करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा की है। सभी जानते हैं कि आमिर अपने फिल्मी करियर में बेहद अलग-अलग किस्म के किरदार अदा कर चुके हैं। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने अपने द्वारा निभाए गए सबसे अहम किरदार को लेकर बात की है।

विज्ञापन


इसलिए किया था भगत सिंह का किरदार निभाने से मना
कपिल शर्मा ने आमिर खान से बातचीत करते हुए पूछा कि उन्होंने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाने से मना क्यों कर दिया था। इसके जवाब में आमिर खान ने कहा कि भगत सिंह जी एक ऐसिहासिक शख्सियत हैं और वह हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण शख्स है। उन्होंने 23 साल की उम्र में जो कुछ किया है, वह हम सोच भी नहीं सकते हैं। आमिर ने कहा कि भगत सिंह की खूबसूरती यह है कि एक 22-23 साल का नौजवान कठघरे में खड़ा होकर, जिसकी अभी मूंछें मुड़ना शुरू हुई है, वह इतनी बड़ी बातें कह रहा हैं। अगर मैं इस किरदार को निभाता तो मजा नहीं आता। उस वक्त मेरी उम्र 40 के आस-पास थी।

Heeramandi: सेट पर अध्ययन की प्रतिभा देख हैरान रह गए भंसाली, बेटे की तारीफ सुन शेखर के छलक पड़े आंसू
विज्ञापन


44 की उम्र में 'थ्री इडियट्स' में निभाया 18 साल के लड़के का रोल
आमिर खान ने उम्र का हवाला देते हुए भगत सिंह का किरदार निभाने से तो मना कर दिया, लेकिन हम जानते हैं उन्होंने 'थ्री इडियट्स' फिल्म में एक 18 साल के लड़के का किरदार निभाया है। तब उनकी उम्र 40 से ज्यादा थी। कपिल के शो में इसके पीछे की वजह बताते हुए आमिर खान ने कहा कि वह इस फिल्म को भी नहीं करने वाले थे। उन्हें लग रहा था कि लोग उन पर हंसेंगे, क्योंकि उनकी उम्र 44 साल थी और उन्हें 18 साल के लड़के का किरदार निभाना था। आमिर ने आगे बताया कि उन्होंने राजकुमार हिरानी से तीन जवान अभिनेताओं को लेने के लिए कहा था, लेकिन हिरानी ने उनकी सुनी ही नहीं और उनके पीछे पड़ गए।
विज्ञापन


Amar Singh Chamkila: रहमान ने 'चमकीला' के लिए इम्तियाज को दी थी ये सलाह, दिखाया था संगीतकार का मृत शरीर

राजू ने ऐसा क्या कहा कि मान गए आमिर खान
आमिर खान ने आगे बताया कि 'थ्री इडियट्स' में उनका एक डायलॉग है- 'सक्सेस के पीछे मत भागो, एक्सीलेंस का पीछा करो, सक्सेस झक मारके तुम्हारे पीछे आएगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के पीछे हिरानी की मुख्य सोच यही थी। उस दौरान राजू ने उनसे कहा था कि तुमने कई ऐसी फिल्में की हैं जो कभी हिट नहीं हो सकती थीं। तो फिर उन फिल्मों में काम क्यों किया? उन फिल्मों में तुमने यह सोचकर काम नहीं किया कि तुम्हें सफलता मिलेगी। यह तो तुम्हारा जुनून था। इसलिए तुमने वे फिल्में की और सफलता तुम्हारे पीछे-पीछे आ गई। तुम्हारा पूरा फिल्मी करियर इसी बारे में रहा है और अगर तुम डायलॉग बोलोगे तो लोग इस पर यकीन करेंगे।

Anuvanuvuu Song: अरिजीत सिंह के तेलुगु गाने ने दुनियाभर में मचाया धमाल, इस सूची में पहुंचा पहले नंबर पर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें