फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: वह एक खिलाड़ी हैं…आमिर खान ने जमकर की नागा चैतन्य की तारीफ, आदर्श को-स्टार का दिया टैग

Sun, 02 Feb 2025 09:54 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan:  आमिर खान हाल ही में ‘थंडेल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नागा चैतन्य के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। आमिर ने उन्हें एक आदर्श को-स्टार बताते हुए खूब तारीफ की। 
 
विज्ञापन
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साउथ इंडियन अभिनेता नागा चैतन्य की प्रशंसा की। अभिनेता ने कहा कि उन्हें नागा के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। हाल ही में अभिनेता ने चंदू मोंडेती निर्देशित फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान आमिर ने नागा चैतन्य के साथ अपने समीकरण पर खुलकर बात की। बता दें कि आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नागा चैतन्य उनके साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं। 

विज्ञापन

नागा चैतन्य को बताया आदर्श को-स्टार
आमिर खान ने बातचीत के दौरान नागा चैतन्य को एक आदर्श को-स्टार बताया। उन्होंने कहा, "वह एक आदर्श को-स्टार हैं। वह पूरी तरह से तैयार रहते हैं, वह एक खिलाड़ी हैं। हमने साथ काम करके बहुत अच्छा समय बिताया। वह हर शॉट के लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं, एक भी पल नहीं चूकते हैं और उनके साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। हम इससे बेहतर कुछ नहीं मांग सकते थे। उनके साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव था और इसने हमें वास्तव में एक-दूसरे के करीब ला दिया।"


यह भी खबर भी पढे़ें: Vijay Arora: क्यों विजय से डरते थे राजेश खन्ना? 110 फिल्मों में किया काम, रामायण में निभाया था 'मेघनाथ' का रोल

विज्ञापन

‘थंडेल’ की कहानी
नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ एक्शन फिल्म है। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के 20 मछुआरों की वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है, जो एक तूफान के कारण अनजाने में पाकिस्तान के समुद्री इलाके में चले जाते हैं। पाकिस्तानी सेना उन्हें पकड़ लेती है। फिल्म में एक रोमांटिक एंगल भी है।


यह भी खबर भी पढे़ें: Ram Kapoor: कभी पत्नी की कमाई पर चलती थी राम कपूर की जिंदगी, आज हैं टीवी के हाइएस्ट पेड एक्टर


‘थंडेल’ कास्ट
‘थंडेल’ में नागा चैतन्य और साई पल्लवी ने मुख्य भूमिका निभाई है। संदीप आर वेद विलेन के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में देवी श्री प्रसाद ने संगीत दिया है और चंदू मोंडेती ने फिल्म का निर्देशन किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें