फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Kapoor: कभी पत्नी की कमाई पर चलती थी राम कपूर की जिंदगी, आज हैं टीवी के हाइएस्ट पेड एक्टर

Sun, 02 Feb 2025 09:15 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Kapoor: अभिनेता राम कपूर ने खुलासा किया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कितना संघर्ष किया। अभिनेता ने बताया कि वह अपनी पत्नी की कमाई पर निर्भर थे। 
 
विज्ञापन
राम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @iamramkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राम कपूर टीवी का एक जाना-माना चेहरा हैं। वह टीवी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। राम कपूर को अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है। लंबे समय तक उनके पास ना ही कोई आमदनी थी और ना ही कोई प्रोजेक्ट। इस कठिन दौर में उनकी पत्नी अभिनेत्री गौतमी कपूर ने उनका साथ दिया। हाल ही में अभिनेता ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों पर खुलकर बात की।  

विज्ञापन

पत्नी की कमाई पर निर्भर थे राम कपूर
राम कपूर ने साझा किया कि शादी के पहले साल के दौरान, उनके पास कोई काम नहीं था और वह गौतमी की आमदनी पर निर्भर थे। साइरस ब्रोचा के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत में  राम ने अपने रिश्ते में शुरुआती संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखे हैं। खासकर पहले दशक में, जब उन्हें बहुत कम या बिल्कुल भी काम नहीं मिला और पैसों की चुनौतियों का सामना करना पड़ा।


यह खबर भी पढ़ें: Sky Force Collection Day 9: स्काई फोर्स की उड़ान जारी, 9वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया कितना कलेक्शन

विज्ञापन

इस सीरियल से हुए मशहूर
राम कपूर ने इंडस्ट्री में अपने कठिन सफर के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपने बड़े ब्रेक से पहले दशक में संघर्ष किया। अभिनेता ने बताया कि अभिनय करियर अप्रत्याशित होता है, जिसमें प्रोजेक्ट के बीच लंबा अंतराल होता है। इन चुनौतियों के बावजूद, ‘कसम से’ में उनकी भूमिका ने एक अहम मोड़ दिया, जिससे वह मशहूर हुए। 


यह खबर भी पढ़ें: Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी के हाथ लगी बायोपिक सीरीज, परवीन बॉबी के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री


कहां हुई थी राम और गौतमी की मुलाकात?
राम और गौतमी की पहली मुलाकात ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री असल जिंदगी रोमांस में बदल गई। हालांकि, दोनों के व्यक्तित्व एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे। जहां राम कपूर मिलनसार थे, वहीं, गौतमी संकोची स्वभाव की थी। राम ने उन्हें एक पार्टी में प्रपोज किया और साल 2003 में वैलेंटाइन डे पर उन्होंने शादी कर ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें