फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज शामिल

Sat, 07 Jun 2025 09:02 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sitaare Zameen Par Special Screening: अभिनेता आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शुक्रवार को स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें सिनेमा के इतर क्षेत्रों के भी कई दिग्गज शामिल हुए।

विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर, सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बीते शुक्रवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें मनोरंजन जगत के अलावा खेल और राजनीतिक क्षेत्रों के भी दिग्गजों ने शिरकत की। आइए जानते हैं कौन-कौन हुए शामिल। 

विज्ञापन


पत्नी संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर
आमिर खान की आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल  स्क्रीनिंग में दिग्गजों के आगमन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचते दिख रहे हैं। वीडियो में क्रिकेटर लाइट स्काई ब्लू कलर की शर्ट और ब्लू जींस पहने दिख रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। 



राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गज भी हुए शामिल
एएनआई द्वारा सामने आए इसी वीडियो में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे भी दिख रहे हैं। राजनेता भी अपनी पत्नी संग आमिर खान अभिनीत फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। वीडियो में राज ठाकरे सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Stolen: ‘स्टोलन’ निर्देशक करण तेजपाल ने फिल्म की कहानी के पीछे का बताया रहस्य, बोले- लोग नकारात्मक चीजों से…

फिल्म के बारे में 
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का निर्देशन आर.एस प्रसन्ना ने किया है और इसे आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत तैयार किया गया है। इस फिल्म में आमिर के अलावा जेनेलिया देशमुख और दस नए कलाकार हैं। जिनमें अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं, जो सभी दिव्यांग हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 20 जून को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें