आमिर खान की आने फिल्म दंगल के सेट पर सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम की टीम पहुंच चुकी है। दंगल फिल्म का यह सेट लुधियाना के लील गांव में लगाया गया है। इस दौरान अमर उजाला डॉट कॉम के कैमरे में कैद हुए सुपरस्टार आमिर खान। वहां पर आमिर खान ने पहलवानों की कुश्ती तो देखी ही देखी साथ ही वहां पर मौजूद स्थानीय पहलवानों से बातचीत भी की है।
विज्ञापन
इस वीडियो में पहलवानों की लड़ाई भी दिखाई गई है। दंगल फिल्म को रोमांच से भर देने के लिए फिल्म को रियलिस्टिक टच देने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में जिस अखाड़े को दिखाया गया है, उसे देखकर लोगों असल अखाड़े और पहलवानों के दांव पेंच के साथ-साथ उनकी पटकनी की याद तक आ जाएगी। दंगल सेट की ओर ज्यादा और रोचक पढ़ने के लिए तैयार हो जाएं।