फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली 2' के क्लाइमेक्स पर डायरेक्टर राजमौली खर्च करेंगे 30 करोड़

Sun, 12 Jun 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 600 करोड़ का लाभ कमाने वाली फिल्म बाहुबली की अगली कड़ी के लिए दर्शकों को करना होगा और इंतजार  इस बात से इंकार नही किया जा सकता है कि फिल्म बाहुबली लीक से हटकर थी।  बाहुबली 2' के सेट से आ रही खबरों की माने तो इस बार साल 2017 में यह फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर पहले कही ज्यादा धमाल मचाने वाली है। 
विज्ञापन


10 हफ्तों के शुटिंग शेड्यूल में बाहुबली 2' ने अपना आधे से ज्यादा भाग पूरा कर लिया है। अब यह अपने पहले से निर्धारित और सबसे निर्णायक क्लाइमेक्स को शूट करने के लिए तैयार है। सूत्रों की माने तो फिल्म के क्लाइमेक्स को 30 करोड़ रुपए में शूट किया जाएगा। अगले कुछ हफ्तों मे क्लाइमेक्स टीम एक्शन क्लाइमेक्स के लिए शूटिंग पर जाएगी। पहले बाहुबली 2' के क्लाइमेक्स को 15 करोड़ रुपए की लागत से सूट किया जा रहा था। लेकिन दर्शकों को पसंद आने वाले युद्ध के सीनस् को बेहरत और बड़ा बनाने के लिए निर्माताओं ने क्लाइमेक्स में ज्यादा पैसा निवेश करने का फैसला किया।  

कुछ समय पहले छुट्टी से लौटें बाहुबली के सभी कलाकार आते ही फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग की तैयारीयों में जुट गए है। फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग 13 जून से शुरु होने जा रही  है।
विज्ञापन

इस बार फिल्म का मुख्य आकर्षण क्लाइमेक्स ही है जिसके लिए प्रभास और राणा दग्गुबाती दोनो अपने-अपने किरदार के लिए अलग से मेहनत कर रहे है। और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी अपने धुड़ सवारी के कौशल को चनकाने का प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें