बुकिंग देख निराश हुए थिएटर्स के मालिक
मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर के मालिक मनोज देसाई भी इस बात से खुश नहीं हैं। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में उन्होंने धीमी बुकिंग को लेकर कहा, ‘ये आमिर खान की फिल्म है, इतने साल बाद वापसी हो रही है। बुकिंग का ऐसा हाल देखना निराश करता है। अगर शुक्रवार को कुछ बड़ा नहीं हुआ तो ओपनिंग 10 करोड़ से नीचे ही रहेगी। दोपहर बाद थोड़ी तेजी आए तो शायद आंकड़ा ऊपर जा सकता है, वरना हाल फिलहाल उम्मीदें कम हैं।'
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन का भी यही कहना है कि शुरुआत काफी धीमी है। उन्होंने कहा, 'एडवांस बहुत सुस्त है। अब फिल्म को चलाना है लोगों के रिव्यू और फीडबैक पर। अगर ऑडियंस को फिल्म पसंद आई, तो शनिवार-रविवार को ग्रोथ आ सकती है।'
फिल्म की एडवांस बुकिंग पर एक्सपर्ट्स की राय
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श का मानना है कि आमिर जैसे स्टार की फिल्म के लिए यह शुरुआत कमजोर है। उन्होंने कहा, ‘इतने लंबे गैप के बाद जब आमिर परदे पर लौटे हैं, तो एडवांस बुकिंग और बेहतर होनी चाहिए थी। अभी जो हाल है, वो थोड़ा नीचे है। लेकिन फिल्म का भविष्य अब इस बात पर टिका है कि लोग इसे कितना पसंद करते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म के पास एक फायदा ये है कि इसके सामने कोई बड़ी रिलीज नहीं है। ओपन रन मिल रहा है। आमिर ने इस बार फिल्म को सीधे थिएटर में रिलीज़ किया है..ओटीटी पर नहीं। ये भी एक नया एक्सपेरिमेंट है, जिस पर सबकी नजर रहेगी।'