आमिर और गौरी का रिश्ता
गौरी स्प्रैट को आमिर खान के सीए के साथ कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते देखा गया। गौरी ने सफेद अनारकली सूट पहना था। जब आमिर खान ने इस साल की शुरुआत में गौरी स्प्रैट का परिचय कराया था, तो उन्होंने कहा था कि उनके रिश्ते का एक लंबा इतिहास है। दोनों की मुलाकात लगभग 25 साल पहले हुई थी। दोनों अपनी जिंदगी और काम में व्यस्त थे। कुछ साल पहले ही वे फिर से मिले तब से उनकी दोस्ती और भी गहरी हो गई है। अभिनेता ने यह भी बताया कि वे कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। गौरी का अपने पूर्व पति से एक छह साल का बेटा है।
आमिर खान का रीना और किरण से रिश्ता
गौरी के साथ रिश्ते में आने से पहले आमिर खान कई लोगों के साथ रिश्ते में रहे। आमिर खान की शादी रीना दत्ता से 1986 में हुई थी। उनकी शादी 16 साल तक चली थी। दोनों साल 2002 में अलग हो गए। उनके दो बच्चे हैं, इरा और जुनैद। 2005 में उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में उनका रिश्ता टूट गया। दोनों से एक बेटा आजाद है।
यह खबर भी पढ़ें: Bads Of Bollywood: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में दोबार साथ काम करने पर बोले लक्ष्य-राघव, 'हम पैकेज की तरह हैं...'