फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: दादा साहब फाल्के की बायाेपिक करने जा रहे आमिर खान, राजकुमार हिरानी के साथ तीसरी बार करेंगे काम

Thu, 15 May 2025 02:06 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dadasaheb Phalke Biopic: आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी एक बार फिर एकसाथ नजर आने वाली है। इस बार ये जोड़ी हिंदी फिल्मों के जनक की कहानी को लेकर आएगी। जानिए कब शुरू होगी इस फिल्म की शूटिंग।
विज्ञापन
आमिर खान और राजकुमार हिरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा का पितामह कहा जाता है। उन्होंने ही भारतीय फिल्मों की नींव रखी। तभी उनके नाम पर सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ रखा गया। दादा साहब के जीवन और फिल्मों को लेकर उनकी कहानी काफी रोचक है। अब ये कहानी बड़े पर्दे पर भी नजर आएगी। जी हां, सही सुना आपने, दादा साहब फाल्के के ऊपर फिल्म बनने जा रही है। जानिए कौन बनाने जा रहा है ये फिल्म।

आमिर खान और राजू हिरानी की जोड़ी बनाएगी फिल्म

विज्ञापन

भारतीय सिनेमा और फिल्मों के जनक कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के की कहानी अब हर किसी को पता चलेगी। क्योंकि दादा साहब फाल्के के जीवन पर अब फिल्म बनाने की तैयारी है। जिन्होंने भारतीय फिल्मों को लाया, अब उन पर फिल्म लाने का काम करने जा रहे हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान। ‘थ्री इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी शानदार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली जोड़ी आमिर खान और राजकुमार हिरानी अब दादा साहब फाल्के के जीवन को पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। इस जोड़ी के इस फिल्म पर काम करने से लोगों को फिल्म से काफी उम्मीदें बंधने लगी हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Celebs On Pakistan: इरफान ही नहीं, जावेद अख्तर समेत इन सेलेब्स ने भी दिया पाकिस्तान को करारा जवाब; यहां पढ़ें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दादासाहेब फाल्के - फोटो : एक्स
अक्टूबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
आजादी की जंग के दौर में बसी ये कहानी एक ऐसे कलाकार की है, जिसने शून्य से शुरूआत कर हर मुश्किल का सामना करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी स्वदेशी फिल्म इंडस्ट्री की नींव रखी। जानकारी के मुताबिक, इसी साल अक्टूबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के तुरंत बाद अपने किरदार की तैयारी में जुट जाएंगे। जबकि फिल्म के दौर और समय को दिखाने का काम वीएफएक्स के जरिए पहले से ही शुरू किया जा चुका है। राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी, हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज फिल्म की स्क्रिप्ट पर पिछले चार साल से काम कर रहे हैं।

दादा साहब के पोते ने किया समर्थन
दादा साहब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने इस प्रोजेक्ट का पूरा समर्थन किया है और दादा साहब फाल्के के जीवन से जुड़ी कई खास बातें और घटनाएं साझा की हैं। आमिर खान और राजकुमार हिरानी के फिल्म के लिए फिर से साथ आने से इस फिल्म के बड़े स्तर पर बनने की उम्मीद है।

यह खबर भी पढ़ें: Sitare Zameen Par: हॉलीवुड की इस फिल्म के ट्रेलर पर भारतीयों के कमेंट्स का सैलाब, आमिर खान हैं बड़ी वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें