फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir in Loveyapa: बेटे जुनैद की फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे आमिर खान! जानें कैसा होगा उनका रोल?

Tue, 04 Feb 2025 05:38 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir in Loveyapa:  आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। फिल्म के निर्देशक के एक हिंट के बाद फैंस का उत्साह बढ़ गया।
 
विज्ञापन
लवयापा में कैमियों करेंगे आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ को प्रमोट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। फिल्म के निर्माण में सीधे तौर पर शामिल न होने के बावजूद वह फिल्म के कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन ने कुछ ऐसा हिंट दिया है कि अब लगता है कि वह ऑनस्क्रीन भी अपना प्रभाव छोड़ेंगे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

कैमियो करेंगे आमिर खान?
हाल ही में फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन ने बताया कि ‘लवायापा’ में वह कैमियो करने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा में को दिए गए एक इंटरव्यू में निर्देशक ने आमिर खान की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए कहा, "वह हैं। वह दो शॉट के लिए वहां हैं। जब आप फिल्म देखेंगे, तो आप उन्हें जरूर देखेंगे।" 


यह खबर भी पढ़ें: Prem Dhillon House Firing: कनाडा में गायक प्रेम ढिल्लों के घर पर गोलीबारी, इस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

विज्ञापन

आमिर की दिखेगी झलक
निर्देशक के ‘आप उन्हें जरूर देखेंगे’ कहने से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह फिल्म में बिना किसी डायलॉग के कैमियो करते हुए नजर आएंगे या वह अपने बेटे के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। क्या उनकी भूमिका बहुत छोटी होगी? यह फिल्म सात फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


यह खबर भी पढ़ें: Thandel: ‘तंडेल’ के निर्माण में क्या है सुषमा स्वराज और उनके परिवार का योगदान, जानें किस तरह की मेकर्स की मदद


इन फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं आमिर
आमिर खान कई फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं। अभिनेता के कैमियो लिस्ट में ‘पहला नशा’ ‘दामिनी’, ‘लक बाय चांस’, ‘डेल्ही बेली’, ‘बॉम्बे टॉकीज’, ‘कोई जाने ना’ और सलाम वेंकी’ शामिल है। इसके अलावा वह रजनीकांत की ‘कुली’ में विशेष भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें