आमिर ने चाय में सही मात्रा में डाली चीनी
इसके बाद आमिर खान उनकी तरफ मुड़े और कहा कि कप कितना बड़ा है? शबाना ने आमिर को कप दिखाया। इसके बाद आमिर ने शबाना से पूछा कि चम्मच कितना बड़ा है? इसके बाद कप और चम्मच का साइज देख कर आमिर ने कहा कि इस चाय में एक चम्मच चीनी डाल दें। इसके बाद शबाना आजमी ने लोगों को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे आमिर खान ने चाय में सही तरीके से सही मात्रा में चीनी डाली। इसके बाद से आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' नाम मिला।
यह खबर भी पढ़ें: Aamir On Sikandar: जन्मदिन मनाते हुए आमिर ने किया 'सिकंदर' फिल्म का जिक्र, सलमान को इस बात के लिए दी बधाई
क्या है 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का मतलब?
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' अंग्रेजी का शब्द है। किसी व्यक्ति को सम्मान देने के लिए अंग्रेजी में 'मिस्टर' बुलाते हैं। 'परफेक्शनिस्ट' शब्द परफेक्ट से बना है, जिसका मतलब होता है, एकदम सही। इस तरह से अगर 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' शब्द का हिंदी में अनुवाद करेंगे तो बनेगा 'वह इंसान जो हर काम बहुत सही तरीके से करता हो।'