आमिर अली ने अंकिता कुकरेती की तरीफ की
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए आमिर अली ने अंकिता कुकरेती के बारे में कहा 'वह कुछ समय के लिए रहस्यमयी लड़की थी। यह मेरे लिए मजेदार था। और सबसे अच्छी बात यह थी कि जिस तरह से उन्होंने साथ में हमारी फोटो ली वह वायरल हो गई। लोगों का काम है, वह हमेशा अटकलें लगाएंगे।'
Gram Chikitsalaya: 'पंचायत' के मेकर्स लेकर आए नई सीरीज, लीड रोल में होंगे अमोल पराशर और विनय पाठक
आमिर को प्यार में पड़ने से कोई नहीं रोक सकता
अंकिता कुकरेती को डेट करने के बारे में अभिनेता ने कहा कि वह न तो इस बात से इंकार कर रहे हैं और न ही वह इस बात को कुबूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा 'अभी मैं किसी भी चीज के लिए मना नहीं कर रहा हूं, लेकिन वह मेरे बहुत करीब है। असल में वह मेरे सबसे करीब है। वह खूबसूरत लड़की है और उसने इंडस्ट्री में अपना करियर शुरु किया है। हम एक दूसरे के बहुत करीब हैं।'
आमिर ने कहा कि वह दोबारा प्यार की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा 'मैं प्यार ढूढने के खिलाफ नहीं हूं। जिंदगी में कोई मुझे प्यार ढूंढने या प्यार में पड़ने से नहीं रोक सकता है।'
Salman Khan: पहलगाम हमले से आहत हुए सलमान खान, टाल दिया यह बड़ा कार्यक्रम
आमिर अली और संजीदा का रिश्ता
आपको बता दें कि आमिर अली और संजीदा शेख कभी रिश्ते में हुआ करते थे। दोनों ने 2012 में शादी की थी। दोनों की अच्छी बन रही थी। कई कार्यक्रम में वह साथ देखे जाते थे। इसके बाद दोनों के रिश्तों में खराबी आ गई। साल 2020 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का ऐलान किया। 2021 में दोनों का तलाक हो गया। अलग होने के बाद दोनों ने अपनी बच्ची आयरा की परवरिश की।