फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बचपन में मां सुनाती थीं पेरिस की कहानियां’, मम्मी की पहली यूरोप यात्रा पर भावुक हुए कुल्लू; साझा कीं तस्वीरें

Mon, 05 Jan 2026 02:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaditya Kulshreshth’s Mother Europe Trip: स्टैंड अप कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ ने अपनी मां को यूरोप की यात्रा कराई है। इस मौके पर खुशी जताते हुए कुल्लू ने एक भावुक पोस्ट भी साझा की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ लिखा…
विज्ञापन
कुल्लू और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम-@kullubaaazi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर आदित्य कुलश्रेष्ठ, जिन्हें कुल्लू के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने व्लॉग्स और स्टैंड अप से हंसाते रहते हैं। कुल्लू अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखते हैं। अब कुल्लू अपनी मां को पहली बार यूरोप लेकर गए। उन्होंने इसके कई वीडियोज और फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। साथ ही एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

कुल्लू ने शेयर की कई तस्वीरें

विज्ञापन

आदित्य कुलश्रेष्ठ यानी कुल्लू ने अपने इंस्टाग्राम पर मां की पहली यूरोप यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं। इन तस्वीरों में मां के साथ कुल्लू भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुल्लू अपनी मां को एफिल टॉवर दिखाने भी ले गए। इसके अलावा वो कई और जगहों पर भी अपनी मां को लेकर गए। इस दौरान खाने-पीने की भी कुछ तस्वीरें नजर आ रही हैं। तो वहीं प्लेन और ट्रेन में सफर की और बर्फबारी की भी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। इस दौरान कुल्लू की मां मस्ती करती और एंजॉय करती भी नजर आ रही हैं। इन फोटोज में आखिरी पोस्ट कुल्लू की मां की फेसबुक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपनी यूरोप यात्रा के बारे में लिखा है और अपने बेटे यानी कुल्लू की तारीफ की है।


कुल्लू और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम-@kullubaaazi

बचपन में पेरिस की कहानियां सुनाती थीं मम्मी
इन तस्वीरों को साझा करते हुए आदित्य कुलश्रेष्ठ ने एक लंबा-चौड़ा दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन का शीर्षक कुल्लू ने मम्मी की पहली यूरोप यात्रा दिया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत छोटा था तो मम्मी डेन ब्राउन का उपन्यास पढ़ रही थीं। उन्होंने मुझे बताया था पेरिस नामक एक शहर है फ्रांस का जो बहुत खूबसूरत है। अलग अलग गलियां हैं, कैफे हैं, बुकस्टोर्स हैं। मैंने अपनी नासमझी में पूछा था, आप गई हो? मम्मी ने कहा, नहीं हमारा लड़का बड़ा होगा तो ले जाएगा। तब हमारे आर्थिक हालत पेरिस क्या पटना जाने तक भी नहीं थी। फिर ये सब भूल गए। लेकिन लुव्र म्यूजियम और मारियो एंटोनाइट की कहानियां हम भोपाल के जी टाइप सरकारी क्वार्टर में डिस्कस करते थे जैसे हमारे बगल की चीजें हों।’

कुल्लू और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम-@kullubaaazi

अद्भुत ट्रिप…
अपने कैप्शन में आगे अपने सफर के बारे में बताते हुए कुल्लू ने लिखा, ‘जीवन में हमेशा बचपन की चीजें सच नहीं होती हैं।  वरना मैं क्रिकेटर होता। तो मैंने कभी सोचा भी नहीं कि ऐसा कुछ होगा कि पेरिस जाया जाएगा। रेडियो की नौकरी करने लगा। फिर जीवन में काम बेहतर हुआ थोड़ा किस्मत का साथ मिला और 2023 में पहली बार मैं सोलो यूरोप ट्रिप पर पेरिस आया। एकदम से शहर में उतर के मम्मी को मेसेज किया कि पेरिस आपको आना चाहिए बहुत सुंदर है। जैसा हम कहानियों में सुनते थे, एकदम वैसा ही है। तबसे मैंने पिछले 3 साल से सोच लिया था कि ये तो मैं करके रहूंगा। मम्मी को सर्दी पसंद है तो अभी पिछले हफ्ते पेरिस ले जाया गया। अद्भुत ट्रिप, हंसी-मजाक, दौड़ा-भागी, स्टेशन पर सामान ढोना, ट्रेन बदलो, पैदल चलो भूखे पेट ( यूरोप में थोड़ा मुश्किल होता है)। लेकिन एकदम सपना सच होने जैसा था।’

विज्ञापन

कुल्लू की मां और उनका फेसबुक पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@kullubaaazi
मम्मी ने फेसबुक पोस्ट में की कुल्लू की तारीफ
कुल्लू ने आगे लिखा, ‘एक और चीज थी बचपन में, मम्मी कहीं मार्केट या बाहर जा रही होती थीं, तो उनसे पूछो अगर कि कहां जा रही हो तो कहती थीं स्विट्जरलैंड जा रहे हैं। मैंने उनको बताया नहीं, लेकिन यूरोप यात्रा में सुबह उठके हम स्टेशन जा रहे थे, तो उन्होंने पूछा कहां जा रहे हैं तो मैंने कहा स्विट्जरलैंड जा रहे हैं। मैं अपने भाग्य और साथ काम करने वाले लोगो का बहुत आभारी हूं। संयोग की बात है कि ये अवसर मुझे मिला कि मम्मी को यूरोप दिखा पाऊं। लेकिन खुशी बहुत है, बहुत ही अलग फीलिंग है। आखरी फोटो में मम्मी का फेसबुक पोस्ट है यूरोप से। तारीफ मेरी कम ही करती हैं, तो जब करती हैं तो याद रहना चाहिए।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें