फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: विवादों में फंसे विजय देवरकोंडा, दर्ज हुई लिखित शिकायत; जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 02 May 2025 02:33 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda In Trouble: अभिनेता विजय देवरकोंडा के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और उनसे तुरंत ही माफी मांगने की मांग की गई है। जानिए क्या है पूरा मामला और किसने दर्ज कराई है ये शिकायत।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय देवरोंडा विवादों में घिर गए हैं। उन पर आदिवासी समाज को अपमानित करने और उसको लेकर अपमानजनक बातें करने का आरोप लगाया गया है। यह मामला एक्टर द्वारा 26 अप्रैल को हैदराबाद में फिल्म रेट्रो के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान आदिवासी समुदाय के बारे में की गई उनकी टिप्पणियों से जुड़ा है। अब इस मामले में आदिवासी वकील संघ बापूनगर के अध्यक्ष किशनराज चौहान ने देवरकोंडा पर कार्यक्रम में आदिवासियों के प्रति अपमानजनक बातें करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

कानूनी कार्यवाही की मांग

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा के खिलाफ हैदराबाद के संजीव रेड्डी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई। आदिवासी संघों ने अभिनेता से तुरंत इस मामले में माफी मांगने की मांग की है। आदिवासी वकील संघ की ओर से दायर शिकायत में किशनराज चौहान ने कहा, “यह सिर्फ अभिव्यक्ति की आजादी का मामला नहीं है। यह हाशिए पर पड़े समुदायों के सम्मान और संवैधानिक संरक्षण का मामला है। हम अभिनेता के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार कानूनों के तहत तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं।”
 



यह खबर भी पढ़ें: Waves 2025: दिनेश विजन ने ‘महावतार’ को बताया अपनी सबसे बड़ी फिल्म, बोले- ‘स्थानीय कहानियां कहने की जरूरत’

 

दिए गए सबूत

विज्ञापन

इस शिकायत में आगे कहा गया कि विजय ने यह टिप्पणी मेन स्ट्रीम इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया की मौजूदगी में की थी और इसे बड़े स्तर पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। शिकायत में विजय देवरकोंडा के बयान वाले वीडियो के स्क्रीनशॉट और लिंक भी प्रस्तुत किए गए हैं। यह उस शिकायत का हिस्सा है जो वायरल हो रही है।

यह खबर भी पढ़ें: R. Madhavan: आर माधवन ने कहा, ‘मुगलों पर आठ चैप्टर और चोल वंश पर बस…’ अभिनेता ने एनसीईआरटी पर उठाए सवाल

विजय देवरकोंडा ने क्या कहा था
विजय देवरकोंडा ने रेट्रो के प्री-रिलीज इवेंट में पहलगाम हमले को लेकर टिप्पणी की थी। इसी दौरान एक्टर ने कहा था, “कश्मीर में जो कुछ हो रहा है उसका समाधान आतंकवादियों को शिक्षित करना और यह तय करना है कि उनका दिमाग खराब न हो। कश्मीर भारत का है और कश्मीरी हमारे हैं। भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि पाकिस्तानी खुद अपनी सरकार से तंग आ चुके हैं और अगर ऐसा ही चलता रहा तो वे उन पर हमला कर देंगे। वे 500 साल पहले आदिवासियों की तरह व्यवहार करते हैं, बिना किसी समझदारी के लड़ते हैं।”

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें