मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। नागपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी उन्हें कैंसिल करना पड़ा। इस बात की जानकारी मधुर ने ट्विटर के जरिए दी।
मधुर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ट्वीट करते हुए लिखा पुणे के बाद नागपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस मुझे कैंसिल करनी पड़ी। क्या मुझे बोलने की आजादी नहीं है?
Dear @OfficeOfRG after Pune I have 2 cancel today's PressCon at Nagpur.Do you approve this hooliganism? Can I have my Freedom of Expression? pic.twitter.com/y44DXiOOgp
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) July 16, 2017
मधुर अपनी पूरी टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जगह के लिए रवाना हो गए थे लेकिन रास्ते में मचे कोहराम को देखते हुए वो बीच से ही लौट गए। इससे पहले शनिवार को भी मधुर को पुणे में होने वाली प्रेस वार्ता को रद्द करना पड़ा था। खबर के मुताबिक जिस जगह पर पुणे में टीम की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने थी वहां पर पहले से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे और सुरक्षा कारणों की वजह से उसे भी आखिरी मौके पर कैंसिल करना पड़ा।
मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' की कहानी इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के इर्दगिर्द घूमती है जिसको लेकर कई लोग विरोध कर रहे हैं। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने है लेकिन उससे पहले ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म को लेकर मधुर को एक लीगल नोटिस भेजा है जिसमें उन्हें फिल्म में 17 कट्स लगाने को कहा है। हालांकि मुधर ये साफ कर चुके हैं कि वो कोई भी कट नहीं लगाएंगे और जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगें।