फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने वर्षों तक चली 'धुरंधर' के दोनों पार्ट की कास्टिंग? मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा; निर्देशक ने ऐसे दिया साथ

Wed, 25 Mar 2026 05:18 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Casting: 'धुरंधर 2' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया है कि फिल्म की कास्टिंग कितने दिनों तक चली और कितने कलाकारों का ऑडिशन हुआ?
विज्ञापन
रणवीर सिंह, मुकेश छाबड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@castingchhabra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'धुरंधर 2' की कामयाबी से फिल्म से जुड़े कास्ट और क्रू खुश हैं। हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने 'धुरंधर 2' की कास्टिंग को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। उन्होंने बताया है कि कलाकारों की इतनी बड़ी टीम को इकट्ठा करने में उन्हें कितनी मेहनत लगी।
विज्ञापन


कितने दिनों तक चली कास्टिंग?
'धुरंधर 2' की कास्टिंग के बारे में बताते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा कि फिल्म की कास्टिंग के लिए लिए लगभग 300 कलाकारों का ऑडिशन लिया गया। यह कास्टिंग दो वर्षों तक चली। एचटी से बातचीत में मुकेश ने बताया 'मुख्य भूमिका से लेकर सिर्फ एक मिनट के लिए दिखने वाले किरदारों तक, हमने सब पर बारीकी से काम किया। यह मेरी जिंदगी के दो साल थे, जिसमें आठ असिस्टेंट ने दिन-रात काम किया।'

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
किरदार की कल्पना करना हुआ आसान
शुरू में 'धुरंधर' को एक ही फिल्म के तौर पर बनाने का सोचा गया था, लेकिन रिलीज से कुछ ही हफ्ते पहले इसे दो हिस्सों में बांट दिया गया। इस तरह से यह लगभग आठ घंटे की दो फिल्मों की एक सीरीज बन गई। छबड़ा ने कहा, 'हर किरदार के लिए कास्टिंग करना एक चुनौती थी। लेकिन आदित्य से मिली जानकारी की वजह से हर किरदार की कल्पना करना आसान हुआ।'

Zubeen Garg: क्या सिर्फ डूबने से हुआ जुबीन गर्ग का निधन? साजिश को लेकर अधिकारी ने कही ये बात

फिल्म से जुड़े दर्शक
छाबड़ा के अनुसार, छोटे किरदारों के साथ दर्शकों का जुड़ाव यह दिखाता है कि कास्टिंग सही रही है। उन्होंने कहा, 'लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि अतीक अहमद का किरदार किसने निभाया, या बाबू डकैत कहां से आया। इसका मतलब है कि हम दर्शकों से जुड़ पाए हैं।' 
विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने पाकिस्तान में मौजूद एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। उनके साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और राकेश बेदी भी नजर आए हैं। 'धुरंधर 2' अभी सिनेमाघरों में चल रही है। खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 587 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें