फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?’, संजना गणेशन ने जसप्रीत बुमराह को ऐसे किया ट्रोल, ‘धुरंधर 2’ का मीम हुआ वायरल

Wed, 25 Mar 2026 04:53 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन ने भी इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने पति जसप्रीत बुमराह को लेकर एक मीम शेयर किया है, जो ‘धुरंधर 2’ से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
संजना गणेशन और जसप्रीत बुमराह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर बनाती नजर आ रही है। ऐसे में इससे जुड़े कई मीम भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने पति जसप्रीत बुमराह पर मीम शेयर किया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बुमराह को हलके-फुलके अंदाज में किया ट्रोल
क्रिकेट स्टार जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन के बीच का एक मजेदार पल लोगों का खूब दिल जीत रहा है। फैंस इस प्यारी नोक-झोंक को देखकर काफी एंटरटेन हो रहे हैं। हाल ही में संजना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार मीम शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक पॉपुलर डायलॉग का इस्तेमाल करके बुमराह को हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल किया।

इस मीम में लिखा था- ‘घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?’ ये डायलॉग इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, और संजना ने इसे अपने अंदाज में इस्तेमाल करके शादीशुदा जिंदगी की एक मजेदार झलक दिखा दी। पोस्ट में उन्होंने मजाक-मजाक में ये दिखाया कि जब भी बुमराह ‘बॉयज नाइट’ के लिए बाहर जाने का सोचते हैं, तो वो उन्हें ऐसे ही छेड़ते हुए घर पर रहने की याद दिलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'धुरंधर 2' फिल्म के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई है। रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अन्य कलाकारों से सजी यह फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है। रिलीज के बाद से यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। भारत में इसने खबर लिखे जाने तक 587 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें