लीगल नोटिस को लेकर अभिनेता की लीगल टीम ने क्या कहा?
शाहरुख खान के अधिकृत वकीलों 'हिरानी एंड एसोसिएट्स' ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ की है। उन्होंने बयान जारी करके सोशल मीडिया पर वायरल कथित कानूनी नोटिस को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी बताया। हिरानी एंड एसोसिएट्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर इसे लेकर खंडन किया गया है।
कहा- 'नोटिस जारी नहीं किया गया'
साझा की गई इंस्टा स्टोरी में लिखा है, '23 नवंबर 2026 के एक कथित 'लीगल नोटिस' के बारे में कहा जा रहा है कि यह शाहरुख खान की तरफ से जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया जा रहा है। शाहरुख खान के ऑथराइज्ड अटॉर्नी के तौर पर हम साफ करते हैं कि यह नोटिस उनकी तरफ से जारी नहीं किया गया। शाहरुख खान ने हमें या किसी भी अन्य वकील या लॉ फर्म को इसे जारी करने का निर्देश नहीं दिया है। हम रिक्वेस्ट करते हैं कि इस नोटिस को पहले वेरिफाई करें। उस कंटेंट को ठीक करें या हटा दें, जिसमें इस नोटिस को शाहरुख खान का बताया गया है'।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। सुहाना इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।