फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sohail Khan: बचपन के दिनों को याद कर भावुक हुए सोहेल, बोले - सलमान बेहतरीन गेंदबाज थे, लेकिन खेल पीछे छूट गया

Wed, 21 Feb 2024 05:31 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


सोहेल खान मीडिया से बातें करते हुए बोलें, 'मैं अरबाज और सलमान मुंबई के अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर क्रिकेट खेला करते थे। सलमान को क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद था। हमें लगता था कि वे क्रिकेटर बनेंगे। पता नहीं कब और कैसे वे अभिनेता बन गए।'
विज्ञापन
सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
बॉलीवुड का क्रिकेट से गहरा रिश्ता है। दोनों ही देश के सांस्कृतिक ताने बाने का अहम हिस्सा हैं। कुछ ही दिनों में 'सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग' का आगाज होने जा रहा है। इस सीजन में भी बॉलीवुड के कई स्टार्स क्रिकेट खेलते नजर वाले हैं और सोहेल खान उन्हीं में से एक हैं। हाल ही में, मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने क्रिकेट जुड़े कई खुलासे किए। 

सलमान थे बाएं हाथ के गेंदबाज 
सोहेल खान मीडिया से बातें करते हुए बोलें, 'मैं अरबाज और सलमान मुंबई के अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर क्रिकेट खेला करते थे। सलमान को क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद था। हमें लगता था कि वे क्रिकेटर बनेंगे। पता नहीं कब और कैसे वे अभिनेता बन गए। सलमान एक बेहतरीन गेंदबाज थे और जब वो बाएं हाथ से गेंदबाजी करते थे अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा देते थे। 
विज्ञापन


Trisha Krishnan: एवी राजू ने मांगी तृषा कृष्णन से माफी, बोले- उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया
विज्ञापन


जिम्मेदारियों के बोझ तले खो गया खेल 
सोहेल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'सलमान अचानक ही फिल्मों आ गए थे। अपनी पहली फिल्म के बाद ही वे स्टार बन गए थे। बॉलीवुड में मिली इस सफलता के बीच में क्रिकेट कहीं खो गया। उन दिनों सलमान के ऊपर कई जिम्मेदारियां भी आ गई थी। उनका सारा फोकस फिल्मों पर शिफ्ट हो गया था, लेकिन सच यही है कि क्रिकेट से सबसे ज्यादा प्यार भी उन्हें ही था।'

इन टीवी सितारों का है बॉलीवुड से गहरा नाता

बेटे निर्वाण के लिए सलाह 
अभिनेता सोहेल खान से जब उसी इंटरव्यू में पूछा गया कि वे अपने बेटे निर्वाण को क्या सलाह देना चाहेंगे। इस सवाल के जवाब में सोहेल कहते हैं, 'निर्वाण जो चाहे कर सकते हैं। अगर उन्हें अभिनय करना है तो वे किसी अच्छे अभिनेता के साथ रह कर काफी कुछ सीख सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि अगर आपको अभिनेता बनना है तो पहले किसी निर्देशक का असिस्टेंट बनना जरुरी है। निर्वाण अजय देवगन, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, शाहिद कपूर और नाना पाटेकर जैसे अभिनेताओं के साथ रह कर अभिनय की बारीकियां सीख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें