फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: जिन 121 सीटों पर पहले चरण में हो रहा मतदान, वहां 2020 में कैसा था मतदाताओं का रुझान?

Thu, 06 Nov 2025 03:29 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार में गुरुवार को 121 सीटों पर मतदान है। 2020 में इन 121 सीटों पर 57 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी। जिन तीन सीटों पर सबसे कम मतदान हुआ वो सभी पटना जिले की हैं। आइये जानते हैं पहले चरण की सभी 121 सीटों की वोटिंग का हाल... 
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में चुनाव में पहले चरण के लिए आज मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में राज्य की 121 सीटों पर वोट डालें जाने हैं। इसके साथ ही 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तय हो जाएगा। जिन 18 जिलों में पहले चरण में वोटिंग है, उनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल हैं। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान है, उन 121 सीटों पर  2020 में 55.82% वोटिंग हुई थी। 

विज्ञापन

किन सीटों में सबसे कम मतदान?
2020 में पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान उनमें सबसे कम मतदान वाली सीट कुम्हरार थी। 2020 में  यहां मात्रा 35.27% ही मतदान हुआ था। इस बार यहां से भाजपा ने अरुण कुमार सिन्हा का टिकट काटकर संजय गुप्ता को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इंद्रदीप चंद्रवंशी और जनसुराज ने के. सी सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है। सबसे कम मतदान वाली दूसरी सीट पटना जिले की बांकीपुर थी। यहां पर 35.91 फीसदी मतदान हुआ था। इसी तरह सबसे कम मतदान वाली तीसरी सीट भी पटना जिले की दीघा थी। जहां, 36.91 फीसदी ही मतदान हुआ था। 

विज्ञापन

सबसे ज्यादा मतदान किन सीटों पर?
पहले चरण में जहां मतदान है उन 121 सीटों पर 2020 में सबसे ज्यादा मतदान मीनापुर विधानसभा सीट पर हुआ था।  यहां पर 65.26 फीसदी लोगों ने वोट डाला था। इस बार यहां से जदयू ने अजय कुमार को टिकट दिया है। वहीं, राजद ने राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव को चुनावी मैदान में उतरा है। बोचहां विधानसभा सीट सबसे ज्यादा मतदान के मामले में दूसरे नंबर पर रही थी। जहां 65.17 फीसदी वोट पड़े थे। इस सूची में तीसरे नंबर पर कुढ़नी सीट थी। जहां  64.18 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 

पहले चरण की सभी 121 सीटों पर 2020 में कहां कितनी वोटिंग हुई थी?

विधानसभा 2020 में कितने फीसदी मतदान 
आलमनगर 61.76
बिहारीगंज 60.53
सिंहेश्वर 61.49
मधेपुरा 62.06
सोनबरसा 53.73
सहरसा 61.22
सिमरी बख्तियारपुर 58.09
महिषी 58.76
कुशेश्वरस्थान 54.42
गौड़ाबौराम 57.19
बेनीपुर 56.51
अलीनगर 57.4
दरभंगा ग्रामीण 54.12
दरभंगा 55.79
हायाघाट 59.1
बहादुरपुर 59.34
केवटी 56.4
जाले 54.14
गायघाट 57.45
औराई 55.66
मीनापुर 65.26
बोचहां 65.17
सकरा 63.08
कुढ़नी 64.18
मुजफ्फरपुर 52.71
कांटी 63.28
बरूराज 61.12
पारू 60.24
साहेबगंज 59.56
बैकुंठपुर 57.71
बरौली 58.68
गोपालगंज 55.03
कुचायकोट 55.85
भोरे 53.98
हथुआ 57.24
सीवान 54.42
जीरादेई 52.04
दरौली 50.16
रघुनाथपुर 53.52
दरौंधा 51.11
बड़हरिया 57.14
गोरियाकोठी 57.8
महाराजगंज 53.62
एकमा 50.66
मांझी 52.22
बनियापुर 52.84
तरैया 54.9
मढ़ौरा 56.61
छपरा 50.99
गरखा 57.53
अमनौर 56.77
परसा 57.74
सोनपुर 58.96
हाजीपुर 57.2
लालगंज 57.65
वैशाली 59.01
महुआ 60.04
राजापाकर 55.91
राघोपुर 58.03
महनार 54.38
पातेपुर 57.07
कल्याणपुर 57.93
वारिसनगर 58.97
समस्तीपुर 59.55
उजियारपुर 62.05
मोरवा 59.42
सरायरंजन 60.86
मोहिउद्दीननगर 56.02
विभूतिपुर 60.89
रोसड़ा 55.08
हसनपुर 58.64
चेरिया बरियारपुर 60.9
बछवाड़ा 60.87
तेघड़ा 60
मटिहानी 61.1
साहिबपुर कमाल 62.77
बेगूसराय 55.6
बखरी 60.35
अलौली 57.08
खगड़िया 58.01
बेलदौर 57.72
परबत्ता 60.24
तारापुर 55
मुंगेर 48.73
जमालपुर 46.61
सूरजगढ़ा 56.03
लखीसराय 52.78
शेखपुरा 56.26
बरबीघा 53.13
अस्थावां 49.48
बिहारशरीफ 48.51
राजगीर 53.66
इस्लामपुर 55.77
हिलसा 54.79
नालंदा 54.68
हरनौत 51.47
मोकामा 54.01
बाढ़ 53.45
बख्तियारपुर 60.35
दीघा 36.99
बांकीपुर 35.91
कुम्हरार 35.27
पटना साहिब 52.23
फतुहा 62.16
दानापुर 52.49
मनेर 61
फुलवारी 57.37
मसौढ़ी 58.28
पालीगंज 54.71
बिक्रम 58.57
संदेश 52.96
बड़हरा 52.6
आरा 48.35
अगिआंव 52.46
तरारी 55.63
जगदीशपुर 54.39
शाहपुर 49.09
ब्रह्मपुर 54.39
बक्सर 56.32
डुमरांव 54.98
राजपुर 56.97
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें