फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के चुनाव की खास बातें: 3.75 करोड़ वोटर, मतदान खत्म होने का तीन अलग-अलग वक्त, 1314 उम्मीदवार मैदान में

Thu, 06 Nov 2025 03:24 AM IST
संध्या इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Assembly Election Phase 1: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता, चुनाव मैदान में उतरे 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।  

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों के मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इससे पहले चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए विशेष तैयारियां की हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से वोट डालने भी सुविधा होगी। वहीं मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। आइये जानते हैं कि पहले चरण के चुनाव में क्या-क्या खास है...

 

विज्ञापन

7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक मतदान

पहले चरण की 121 सीटों पर तीन अलग-अलग समय तक वोट डाले जाएंगे। इनमें से 13 सीटें ऐसी हैं जहां के मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाल सकेंगे। इन सीटों में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारापुर सीट के अलावा कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, बिभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर, मुंगेर और जमालपुर शामिल हैं।  सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा सीट पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक का ही है। सूर्यगढ़ा सीट के 56 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक और अन्य बूथों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इन 16 सीटों के अलावा बाकी 105 सीटों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

 

कुल 1314 उम्मीदवार चुनाव मैदाम में 

पहले चरण के चुनाव में कुल 1314 उम्मीदवार हैं। इनमें 1192 पुरुष उम्मीदवार और 121 महिला और एक अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर मतदान होगा।

 

कुल कितने मतदाता वोट करेंगे

पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

 

मतदान के लिए कुल कितने बूथ होंगे

पहले चरण के मतदान के लिए कुल  45,341 बूथों पर मतदान किया जाएगा। 18 जिलों की 121 सीटों पर पर मतदाताओं के संख्या के हिसाब से बूथ बनाए गए हैं। एक मतदान केंद्र पर 818 मतदाताओं की संख्या होगी।   

मतदाताओं के लिए खास सुविधाएं 

  • सभी मतदान केंद्रों की 100 प्रतिशत वेब कास्टिंग की जाएगी। 
  • 292 मतदान केंद्रों को दिव्यांग चुनाव अधिकारियों के द्वारा संचालित किया जाएगा। 38 केंद्रों को युवाओं और 1,044 केंद्रों को महिला अधिकारियों के द्वारा संचालित किया जाएगा।
  • दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के द्वारा खास व्यवस्था की जाएगी। इनके लिए भूतल पर मतदान केंद्र, उचित ढाल वाला रैंप, व्हीलचेयर और वालंटियर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही अगर इनमें से कोई घर से ही अपना मतदान करना चाहता है तो उसकी भी सुविधा होगी। इसके लिए 12 डी फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए खास उपाय 

  • मतदान केंद्रों की 100% वेबकास्टिंग और अन्य बातों के अलावा अनुमानित मतदाता मतदान की हर 2 घंटे की रिपोर्ट सुनिश्चित करने की व्यवस्था शामिल है।
  • ऑब्ज़र्वर में पहले चरण के लिए 121 जनरल ऑब्ज़र्वर, 18 पुलिस ऑब्ज़र्वर और 33 व्यय ऑब्ज़र्वर, और दूसरे चरण के लिए 122 जनरल ऑब्ज़र्वर, 20 पुलिस ऑब्ज़र्वर और 34 व्यय ऑब्ज़र्वर शामिल हैं।
  • आयोग ने ऑब्ज़र्वर से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि चुनाव मशीनरी मतदाताओं के लिए एक उत्सव का माहौल बनाए, जिससे उन्हें बड़ी संख्या में बाहर आकर वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें