फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: गठबंधन की साथी टिपरा मोथा पर भाजपा उपाध्यक्ष का आरोप, बोले- आदिवासियों के बीच फैला रहे नफरत

Thu, 25 Apr 2024 11:24 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के ठीक पहले भाजपा के उपाध्यक्ष ने भगवा पार्टी के सहयोगी टिपरा मोथा प्रमुख पर राज्य में आदिवासियों में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। हालांकि टिपरा मोथा प्रमुख की ओर से कोई टिप्पणी नहीं दी गई। वहीं भाजपा ने भी अपने उपाध्यक्ष के इस टिप्पणी को नकारते हुए भाजपा उपाध्यक्ष से कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के ठीक पहले भाजपा के उपाध्यक्ष ने भगवा पार्टी के सहयोगी टिपरा मोथा प्रमुख पर राज्य में आदिवासियों में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। हालांकि टिपरा मोथा प्रमुख की ओर से कोई टिप्पणी नहीं दी गई। वहीं भाजपा ने भी अपने उपाध्यक्ष के इस टिप्पणी को नकारते हुए भाजपा उपाध्यक्ष से कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव प्रचार भी थम गया है। त्रिपुरा पूर्वी लोकसभा सीट पर मतदान से दो दिन पहले भाजपा उपाध्यक्ष की एक टिप्पणी आई है। त्रिपुरा के भाजपा उपाध्यक्ष पाताल कन्या जमातिया ने भगवा पार्टी के गठबंधन सहयोगी टिपरा मोथा के प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा पर आदिवासियों में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। पाताल कन्या जमातिया का कहना है कि टिपरा मोथा राजनीति के नाम पर आदिवासियों के साथ धोखा कर रही है। उन्हे लोगों से माफी मांगनी चाहिए। अगर वह माफी नहीं मांगेंगे तो क्षेत्रीय पार्टी का जनता समर्थन करना बंद कर देगी।

बता दें कि इस लोकसभा सीट से देबबर्मा की बहन कृति देवी देबबर्मन भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा नेता पाताल कन्या ने बुधवार की रात में बयान दिया कि प्रद्योत ने न केवल आदिवासियों, गैर-आदिवासी लोगों के साथ-साथ त्रिपुरी, जमातिया और रियांग जैसी विभिन्न जनजातियों के लोगों के बीच भी नफरत फैला रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने जमातिया को भेजा है कारण बताओ नोटिस
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य में भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी द्वारा जमातिया को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। उन्होंने पार्टी ने इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए, उनसे जवाब मांगा है। वहीं प्रद्योत की बहन कृति ने जमातिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साल गुमती जिले के अंपीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में हारने के बाद से उन्होंने भाजपा नेताओं पर व्यक्तिगत बयानबाजी शुरू की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे पार्टी पर कीचड़ उछालेंगे तो उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

मार्च में भाजपा के साथ शामिल हुई थी टिपरा मोथा
केंद्र और राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद, टिपरा मोथा भाजपा में शामिल हो गई थी। बता दें कि पिछले साल 60 विधानसभा सीटों में से 13 सीटें टिपरा मोथा ने जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें