फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Todays Chanakya exit poll: अब तक कैसा रहा है चाणक्य का एग्जिट पोल? बीते चुनावों में कितने सही हुए अनुमान?

Fri, 31 May 2024 08:49 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Todays Chanakya Exit Poll Results: 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही शाम को एजेंसिया एग्जिट पोल जारी करेंगी। पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में न्यूज 24 चाणक्य ने NDA सरकार का दावा किया था जो सही रहा। हालांकि, सीटों की संख्या का आकंड़े में कुछ अंतर रहा।
विज्ञापन
टुडेज चाणक्य लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 लोकसभा चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। 6 चरणों में वोटिंग के बाद अब सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। इस चुनाव का जनादेश तो 4 जून को मतगणना के बाद सामने आएगा। लेकिन उससे पहले एक जून को वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को ही तमाम एजेंसियां अपने एग्जिट पोल भी जारी करेंगी। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर टुडेड चाणक्य के एग्जिट पोल में कितने सटीक रहे हैं। 
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव के लिए चाणक्य का एग्जिट पोल
पिछले लोकसभा चुनाव में न्यूज 24-चाणक्य ने एनडीए की 350 सीटें आने का अनुमान लगाया था। हालांकि चाणक्या का यह अनुमान लगभग सटीक रहा और भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने मिलकर 353 सीटें हासिल की। वहीं कांग्रेस की UPA के लिए 95 सीटें जीतना का अनुमान लगाया था। यहां भी चाणक्या का अनुमान लगभग सटीक रहा और कांग्रेस नीत यूपीए गठबंधन के खाते में 92 सीट आईं। अन्य के 97 सीटें जीतने का दावा किया था। यह अनुमान भी सही रहा और अन्य के खाते में 97 सीटें गईं।

2014 लोकसभा चुनाव के लिए न्यूज 24-चाणक्य का एग्जिट पोल
न्यूज 24-चाणक्य ने 2014 में एनडीए के सरकार बनाने के साथ ही इसके 340 सीटें जीतना का दावा किया था। नतीजों में एनडीए की सीटें 340 से करीब 336 आईं। भाजपा अकेले ही पूर्ण बहुमत के साथ 282 सीटें जीत गई। इस चुनाव में चाणक्य ने कांग्रेस के 97 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन यहां ये दावा गलत साबित हुआ और कांग्रेस लगभग आधी 44 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी।
विज्ञापन



 

इस बार कब जारी होंगे एग्जिट पोल?
1 जून को सातवें दौर का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने जानकारी दी थी कि 19 अप्रैल 2024 को सुबह सुबह 7.00 बजे से 1 जून 2024 को शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। यानी 1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी होंगे। 

1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां या न्यूज चैनल एग्जिट पोल जारी करेंगे। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।

सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है। ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में क्या हो सकता है? कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा। 

 

लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भी 
लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इन राज्यों के एग्जिट पोल भी 1 जून को आएंगे। इन्हें भी आप अमर उजाला पर देख सकते हैं। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहा है उनमें सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतदान हो चुका है। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 जून को आ जाएंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।  

 

अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड
अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि अपने आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं- 
  • गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं। 
  • अमर उजाला सर्च करें।
  • अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें