फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: लोकसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस ने झोंकी जान, राहुल-प्रियंका और खरगे ने मिलकर की 300 से अधिक रैली

Thu, 30 May 2024 11:25 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं बढ़ाने के लिए पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने पूरी जान लगाकर जनसंपर्क किया। सातवें चरण और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था। इस दिन पंजाब में राहुल गांधी ने और हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया।
विज्ञापन
राहुल, प्रियंका, सोनिया के साथ खरगे। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं बढ़ाने के लिए पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने पूरी जान लगाकर जनसंपर्क किया। सातवें चरण और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था। इस दिन पंजाब में राहुल गांधी ने और हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया।
विज्ञापन


इस बार के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने एकत्र होकर इंडिया ब्लॉक बनाया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव को लेकर कई सारे जनसंपर्क भी किए। अपनी जीत की संभावनाएं बढ़ाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही 100 से अधिक जनसंपर्क किए। 

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद पार्टी सूत्रों ने बताया कि खड़गे ने 100 से अधिक रैलियां, 20 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस और 70 से अधिक साक्षात्कार किए। उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने 107 रैलियों, रोड शो, संवाद और प्रमुख अभियान किए। जबकि प्रियंका गांधी ने 108 जनसभाएं और रोड शो के जरिए जोरदार चुनाव प्रचार किया। मैराथन चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने 100 से अधिक मीडिया बाइट, एक टीवी साक्षात्कार और पांच प्रिंट साक्षात्कार भी दिए।
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा। प्रियंका गांधी रायबरेली में रहीं, साथ ही अमेठी में करीब दो सप्ताह तक पार्टी के अभियान की अगुआई की। वहीं कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी के खिलाफ मैदान में उतारा था।

वहीं राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने बताया कि प्रियंका गांधी ने अपने तूफानी अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस पर भाजपा नेताओं के हमलों का भी जवाब दिया। उन्होंने 16 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में हजारों कार्यकर्ताओं के दो सम्मेलनों को भी संबोधित किया।

यहीं राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ कुछ जनसभाओं को भी संबोधित किया। यहां राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। बता दें बृहस्पतिवार को राहुल गांधी ने सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए पंजाब में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार किया। जबकि प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में रोड शो किया।
विज्ञापन


बता दें कि 4 जून को मतगणना होनी है। मतगणना के बाद पता चलेगा कि कांग्रेस का चुनाव अभियान कितना सफल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें