फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

क्षेत्रवार नतीजे: हुड्डा के गढ़ देशवाली बेल्ट में कांग्रेस को तगड़ा झटका, अहीरवाल में भाजपा को मिली बड़ी जीत

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 08 Oct 2024 09:21 PM IST

सार

Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आ गए। भाजपा ऐतिहासिक जीत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। इसमें सीट क्षेत्रवार नतीजों पर भी लोगों की नजरें रहीं। आइये जानते हैं कि 2024 में हरियाणा चुनाव में क्षेत्रवार नतीजे कैसे आए हैं और ये 2019 से कितने अलग हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रवार हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 vs 2024 - फोटो : AMAR UJALA
हरियाणा विधानसभा चुनाव में नतीजों का मंगलवार भाजपा के लिए मंगल लेकर आया।नतीजों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। भाजपा हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। इन सबके बीच यह भी पता चल गया कि हरियाणा के किस क्षेत्र के लोगों ने किस पार्टी के पक्ष में वोट किया। अहीरवाल क्षेत्र में भाजपा को सबसे अधिक सफलता मिली है। वहीं कांग्रेस बागड़ में फायदे में रही। वहीं 2019 में बांगर बेल्ट के जरिए किंगमेकर बनी जननायक जनता पार्टी पूरे प्रदेश में खाता भी नहीं खोल पाई। 

किस क्षेत्र में किसे ज्यादा सीटें आईं और किसे कहां झटका लगा? 2019 में क्षेत्रवार नतीजे कैसे थे? आइये जानते हैं...

हरियाणा में कितने क्षेत्र हैं?
प्रदेश छह बेल्टों में बंटा हुआ है। इन बेल्ट के आधार पर ही सत्ता के समीकरण बनते और बिगड़ते हैं। इनमें जीटी बेल्ट, बांगर, देशवाली, बागड़ी, मेवात-बृज और अहीरवाल बेल्ट शामिल हैं। जीटी और अहीरवाल बेल्ट को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। वहीं कांग्रेस का देशवाली और मेवात में दबदबा रहा है। अधिकतर सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा। वहीं कुछ सीटों पर क्षेत्रीय दलों, आप, निर्दलीय और बागियों ने मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की। 

क्षेत्रवार हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 vs 2024 - फोटो : AMAR UJALA
बागड़ बेल्ट: इस इलाके से कुल 16 विधानसभा सीटें आती हैं। बागड़ बेल्ट में सिरसा, फतेहाबाद हिसार और भिवानी का कुछ हिस्सा शामिल है। 2024 के चुनाव में बागड़ बेल्ट में कांग्रेस फायदे में रही। कांग्रेस के चार विधायक इस क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे लेकिन इस बार आंकड़ा बढ़कर सात हो गया। 2019 के चुनाव में बागड़ बेल्ट में भाजपा को बढ़त मिली थी। भाजपा ने 16 में सात सीटें जीती थी जो इस बार घटकर छह हो गईं। 2019 में अलावा दुष्यंत चौटाला की जजपा और गोपाल कांडा की हरियाणा लोक हित पार्टी, ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो को एक-एक सीट मिली थी। वहीं दो निर्दलीय भी इस इलाके से विधायक चुने गए थे। इस बार इनेलो का आंकड़ा एक से बढ़कर दो हो गया। वहीं जजपा, हलोप और निर्दलीय को नुकसान हुआ।

इस बार के चुनाव की बात करें तो सिरसा में हलोपा के गोपाल कांडा, ऐलनाबाद में इनेलो के अभय चौटाला, तोशाम में भाजपा की श्रुति चौधरी व कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी, हिसार में सावित्री जिंदल मैदान में थे। डबवाली में देवीलाल घराने से आने वाले तीन चेहरों के बीच मुख्य मुकाबला था। इनमें कांग्रेस के अमित सिहाग, इनेलो के आदित्य चौटाला व जजपा के दिग्जिवज चौटाला शामिल हैं।

क्षेत्रवार हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 vs 2024 - फोटो : AMAR UJALA
बांगर बेल्ट
बांगर बेल्ट में 14 विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। इस क्षेत्र में जींद, कैथल और हिसार और फतेहाबाद का कुछ हिस्सा शामिल है। पंजाब से सटे बांगर बेल्ट 2019 में किंग मेकर बनी थी। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को इसी इलाके से 8 सीटें आई थीं। जहां जजपा पूरी तरह से साफ हो गई तो वहीं भाजपा और कांग्रेस को फायदा हुआ। भाजपा की सीटें चार से बढ़कर सात तो कांग्रेस का आंकड़ा एक से सीधे सात हो गया। 

इसके अलावा निर्दलीय के खाते में एक-एक सीटें आई थीं लेकिन इस बार किसी निर्दलीय को जीत नहीं मिली। इस बार इस इलाके में पड़ने वाली नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु, जुलाना से पहलवान विनेश फोगाट, उचाना कलां से पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, कैथल से कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला मैदान में थे। 

क्षेत्रवार हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 vs 2024 - फोटो : AMAR UJALA
देशवाली बेल्ट
देशवाली बेल्ट में 14 विधानसभा सीटें हैं। इस इलाके में रोहतक, सोनीपत 14 झज्जर और पानीपत और हिसार का कुछ हिस्सा आता है। पिछले चुनाव में देशवाली बेल्ट कांग्रेस को सबसे ज्यादा 11 सीटें मिली थीं लेकिन इस बार आठ ही उम्मीदवार जीत सके। भाजपा के दो विधायक जीते थे जबकि इस बार चार उम्मीदवार विजयी हुए। इसके अलावा एक निर्दलीय को जीत मिली थी लेकिन इस बार दो स्वतंत्र उम्मीदवार जीते हैं। इस चुनाव के चर्चित चेहरों में शामिल भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, रघुबीर कादियान, गीता भुक्कल, डॉ. अरविंद शर्मा इसी इलाके से थे।

क्षेत्रवार हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 vs 2024 - फोटो : AMAR UJALA
जीटी बेल्ट
सीटों के हिलाज से सबसे बड़ा इलाका जीटी बेल्ट है। ये सीटें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिले से आती हैं। कुल 23 सीटों वाले इस इलाके में 2019 में भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिली थी जबकि 2024 में दो और विधायकों के साथ भाजपा ने अपना प्रदर्शन बेहतर किया है। वहीं, कांग्रेस ने 9 सीटों का अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है। एक-एक सीट निर्दलीय और जजपा के खाते में गई थी लेकिन इस बार आंकड़ा शून्य है। जीटी बेल्ट में अबकी बार के चर्चित चेहरों की बात करें तो सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व मंत्री अनिल विज, मंत्री कंवरपाल गुर्जर, असीम गोयल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और मंत्री महिपाल ढांडा इसी इलाके से चुनाव लड़े।

क्षेत्रवार हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 vs 2024 - फोटो : AMAR UJALA
अहीरवाल बेल्ट
अहीरवाल बेल्ट में कुल 11 विधानसभा सीटें हैं। ये सीटें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम जिले की हैं। पिछली बार अहीरवाल बेल्ट आठ सीटें भाजपा ने जीतीं थी और इस चुनाव में प्रदर्शन को बेहतर करते हुए आंकड़ा 10 कर लिया है। वहीं कांग्रेस दो से घटकर एक हो सीट पर आ गई। एक निर्दलीय विधायक की जीत हुई थी लेकिन इस बार आंकड़ा शून्य रहा। इस बार के चर्चित चेहरों की बात करें तो अटेली से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती, रेवाड़ी से पूर्व मंत्री अजय यादव के बेटे चिरंजीव, महेंद्रगढ़ से पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, नांगल चौधरी से मंत्री डॉ. अभय यादव, बादशाहपुर से पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह मैदान में थीं।
 
क्षेत्रवार हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 vs 2024 - फोटो : AMAR UJALA
मेवात-बृज बेल्ट
मेवात-बृज बेल्ट में कुल 12 विधानसभा सीटें हैं। ये सीटें मेवात, फरीदाबाद और पलवल जिले की हैं। पिछली बार मेवात-बृज बेल्ट सात सीटें भाजपा ने जीती थी जो इस बार भी बरकरार रहा। वहीं, कांग्रेस के चार निर्दलीय विधायक की जीत हुई थी और इस बार आंकड़ा पांच हो गया है। इस बार के चर्चित चेहरों की बात करें तो चौधरी उदयभान, मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल, मामन खान, आफताब अहमद, मोहम्मद इलियास, व नीरज शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next