फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Elections: 2019 में चरण-वार नतीजे कैसे थे, किस पार्टी ने कौन से फेज में बनाई थी बढ़त और कौन हुआ था पीछे?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 19 Mar 2024 03:24 PM IST

सार

Elections: 2019 में भी सात चरणों में मतदान कराए गए थे। पहले चरण में कुल 91 सीटों के लिए मतदान कराए गए थे। सातवें चरण में 59 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया हुई थी। आइए जानते हैं 2019 में चरण-वार नतीजे कैसे थे?
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA
देश में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को देश में लोकसभा चुनावों की घोषणा कर दी। इसके लिए 19 अप्रैल से सात चरणों में मतदान होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। यह दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया होगी। 16 मार्च को चुनाव की घोषणा से लेकर 4 जून को परिणाम घोषित होने तक की पूरी चुनाव प्रक्रिया 80 दिन की होगी। 

चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी हलचलें भी तेज हो चुकी हैं। केंद्र की सत्ताधारी भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत में चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व में 'इंडिया' गठबंधन के दलों का मुंबई में जमावड़ा लगा। 

आइये जानते हैं कि सात चरणों में चुनाव कब-कब होंगे? 2019 में चरण-वार नतीजे कैसे थे? 

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2024 का कार्यक्रम क्या है?
  • पहला चरण: 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा।
  • दूसरे चरण: 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा।
  • तीसरा चरण: 7 मई को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
  • चौथा चरण: 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
  • पांचवां चरण: 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
  • छठा चरण: 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
  • सातवां चरण: 1 जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
  • नतीजे: 4 जून को मतों की गिनती होगी।

2019 में जहां पहले चरण में हुआ था मतदान, वहां कैसे थे नतीजे?
2019 में पहले चरण में कुल 91 सीटों के लिए मतदान कराए गए थे। इनमें से 31 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। वहीं, कांग्रेस के महज 9 उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। इसके अलावा 51 सीटों पर अन्य दलों ने कब्जा जमाया था। 

जहां दूसरे चरण में हुआ था मतदान
2019 में दूसरे चरण में 97 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हुए थे। इनमें से 38 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे। वहीं कांग्रेस के खाते में 12 सीटें गई थीं। इसके अलावा 47 सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई थी। 

जहां तीसरे चरण में हुआ था मतदान
2019 में तीसरे चरण में 115 सीटों पर मतदान हुए थे। इनमें से भाजपा ने सबसे ज्यादा 67 सीटें कब्जाई थीं। दूसरी ओर कांग्रेस के महज 19 उम्मीदवार ही जीत सके थे। 29 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

2019 में जहां चौथे चरण में हुआ था मतदान, वहां क्या हुआ?
बीते लोकसभा चुनाव के दौरान चौथे चरण के मतदान 71 सीटों पर कराए गए थे। इनमें से भाजपा के सबसे ज्यादा 49 प्रत्याशी विजयी हुए थे। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के मात्र 2 प्रत्याशी ही जित दर्ज कर सके थे। वहीं बाकी 20 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं। 

जहां पांचवें चरण में हुआ था मतदान, वहां कैसे थे नतीजे?
2019 लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण के मतदान में 51 सीटें कवर की गई थीं। इनमें से 42 सीटें भाजपा ने कब्जाई थी। कांग्रेस पांचवें चरण वाली सीटों पर महज खाता ही खोल पाई थी। शेष 8 सीटें अन्य उम्मीदवारों ने जीती थीं। 

जहां छठे चरण में हुआ था मतदान,  वहां क्या हुआ?
पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान छठे चरण में 59 लोकसभा क्षेत्रों पर मतदान कराए गए थे। इनमें से 45 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंचे थे। कांग्रेस केवल एक सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी थी। बाकी 13 विजयी उम्मीदवार अन्य दलों के थे।
 
जहां सातवें चरण में हुआ था मतदान
2019 में सातवें चरण में भी 59 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया हुई थी। सातवें चरण की 59 सीटों में से 31 पर भाजपा को सफलता मिली थी। कांग्रेस के महज आठ उम्मीदवार ही चुने गए थे। शेष 20 सीटों पर अन्य प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next