फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद तावड़े पर नोट बांटने का आरोप: जिलाधिकारी ने बताया, पालघर के होटल से उन्हें क्या-क्या मिला?

Tue, 19 Nov 2024 07:25 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में कल होने वाले मतदान से पहले नोट बांटने के मामले में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जहां पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े और नालासोपारा से भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक पर नकदी बांटने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: विनोद तावड़े - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में बुधवार को 288 विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान से पहले राज्य में वोट के बदले नोट बांटने के मामले में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े पर लगे नोट बांटने के आरोप के बीच पालघर के जिला अधिकारियों ने मंगलवार को खुलासा करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों वाली एक पुलिस टीम ने उस होटल से 9.93 लाख रुपये नकद और कुछ डायरियां बरामद किए हैं, जहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता कथित तौर पर पैसे बांट रहे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि अधिकारियों का ये बयान बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर के विनोद तावड़े पर मतदाताओं के पैसे बांटने के आरोप के बाद आया है। जहां ठाकुर ने दावा किया था कि तावड़े मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए 5 करोड़ रुपये बांटने विरार आए थे और वह एक होटल में थे। 

चुनाव अधिकारी ने किया खुलासा
मामले में जिला कलेक्टर और चुनाव अधिकारी गोविंद बोडके ने कहा कि चुनाव विभाग को बीवीए कार्यकर्ताओं से शिकायत मिली थी कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता विरार के एक होटल में नकदी बांट रहे थे। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद नालासोपारा के रिटर्निंग ऑफिसर और पुलिस की एक टीम ने संयुक्त पुलिस आयुक्त और दो डिप्टी पुलिस आयुक्तों के साथ होटल की तलाशी ली और 9.93 लाख रुपये नकद और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन


विनोद तावड़े और राजन नाइक पर एफआईआर दर्ज
पुलिस ने मंगलवार को पालघर के एक होटल में मतदाताओं को नकदी बांटने के आरोप में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तुलिंज पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने तावड़े और राजन नाइक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

वहीं इस मामले में पुलिस उपायुक्त एमबीवीवी ने कहा कि वे होटल में जो कुछ भी हुआ उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस भी अवैध थी। हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे। बता दें कि नाइक 20 नवंबर को नालासोपारा सीट से राज्य चुनाव लड़ रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस
इसके साथ ही इस मामले में कलेक्टर ने एक रिकॉर्ड किए गए संदेश में पुष्टि की कि नकदी रखने, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और अवैध प्रेस कॉन्फ्रेंस करने सहित अपराधों के लिए मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधों की जांच कर रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीट पर कल यानी बुधवार को मतदान होने है। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें