फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Pawar: 'अजित के काम पर शक नहीं, बारामती को युवा...'; महाराष्ट्र में मतदान से पहले भतीजे पर बोले चाचा

Tue, 05 Nov 2024 03:55 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियों के बीच वरिष्ठ राजनेता शरद पवार ने  बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक जनसभा में युवाओं को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे इस आयु में भी लोगों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के बीच शरद पवार का बयान (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), शिवसेना, कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों के नेता जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बारामती में चुनाव प्रचार करने पहुंचे शरद पवार ने भतीजे अजित पवार के कामकाज पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के काम की सराहना करते हुए शरद पवार ने उन पर हमला भी किया। अजित पवार पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई कहता रहेगा कि वह सब कुछ ले लेगा, तो जनता मुखर होकर भले कुछ नहीं कहेगी, वे इसे अस्वीकार जरूर कर देंगे।
विज्ञापन


विकास के लिए एक नए नेतृत्व की जरूरत
उन्होंने कहा, इस क्षेत्र (बारामती) को अगले तीन दशकों तक विकास के लिए एक नए नेतृत्व की जरूरत है। शरद पवार अपनी पार्टी के उम्मीदवार और अपने पोते युगेंद्र पवार के लिए प्रचार कर रहे थे। युगेंद्र का मुकाबला अजित पवार से हो रहा है। युगेंद्र पवार अजित के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं।

पवार के भाषण की प्रमुख बातें-
  • मैंने महाराष्ट्र के लिए काम करने से पहले 25 साल तक यहां काम किया।
  • मैंने सभी स्थानीय शक्तियां अजित को सौंप दीं।
  • सभी निर्णय, स्थानीय निकायों, चीनी और दुग्ध निकायों के लिए कार्यक्रमों और चुनावों की योजना बनाने का अधिकार दिया।
  • हर किसी को अवसर मिलना चाहिए, मैंने कभी किसी को पीछे नहीं रखा।
  • वोट मांगने नहीं आया, लेकिन बारामती के लोगों ने उन्हें कभी निराश नहीं किया है।
अब कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा
विज्ञापन

बारामती के शिरसुफल में पवार ने कहा, इस साल के शुरू में बारामती लोकसभा सीट के लिए मुकाबला कठिन था, क्योंकि यह चुनाव परिवार के भीतर लड़ा गया था। उन्होंने कहा, 'मैं सत्ता में नहीं हूं, मैं राज्यसभा का सदस्य हूं। लेकिन अब मेरा कार्यकाल सिर्फ 1.5 साल का बचा है। 1.5 साल बाद मुझे सोचना होगा कि मैं फिर से राज्यसभा जाऊंगा या नहीं। मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं अब कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा।' बता दें कि इसी साल हुए आम चुनाव में बारामती लोकसभा सीट से सांसद सुप्रिया सुले ने अपनी भाभी और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था ।

अब नई पीढ़ी को लाना चाहिए
पवार ने अपने राजनीतिक करियर का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने अब तक 14 चुनाव लड़े हैं। आपने मुझे इनमें से किसी भी चुनाव में घर नहीं जाने दिया, आपने मुझे सभी चुनावों में जिताया। आपने मुझे हर चुनाव जिताया, लेकिन मुझे कहीं न कहीं रुकना होगा। अब नई पीढ़ी को लाना चाहिए।'  भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ने का फैसला, लेकिन...
युवाओं को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए पवार ने यह भी रेखांकित किया कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लेने का यह अर्थ नहीं है कि उन्होंने समाज सेवा छोड़ दी है। पवार ने कहा, 'मुझे सत्ता नहीं चाहिए, लेकिन मैंने लोगों की सेवा करना नहीं छोड़ा है।'
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें