फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections: 13 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर कल मतदान, चुनाव आयोग ने गर्मी को लेकर दिए निर्देश

Thu, 25 Apr 2024 06:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहले चरण में कम मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग ने पहले ही अपने कर्मियों को लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। आयोग ने शहरी क्षेत्रों की बहुमंजिली इमारतों में भी मतदान केंद्र बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी शोर बुधवार की शाम पांच बजे थम गया। अब अगले 48 घंटे तक कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी। प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में मप्र की बैतूल सीट पर भी मतदान होना था, लेकिन प्रत्याशी की मौत के कारण अब यहां तीसरे चरण में वोटिंग होगी। 

पहले चरण में कम मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग ने पहले ही अपने कर्मियों को लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। आयोग ने शहरी क्षेत्रों की बहुमंजिली इमारतों में भी मतदान केंद्र बनाने का फैसला किया है, ताकि लोगों को आसानी हो और भीषण गर्मी में उन्हें ज्यादा दूर न जाना पड़े। 

यूपी की 8 सीटों पर 91 उम्मीदवार

विज्ञापन

दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर मतदान होगा, जहां 91 उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा गौतमबुद्धनगर और मथुरा सीट पर 15-15 उम्मीदवार हैं। बुलंदशहर में सबसे कम केवल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। अमरोहा में 12, मेरठ में आठ बागपत में सात, गाजियाबाद और अलीगढ़ में 14-14 प्रत्याशी हैं। इस चरण में प्रदेश की गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीट के लिए मतदान होगा।

बंगाल के 98 प्रतिशत मतदान केंद्र संवेदनशील
चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में होने वाले तीनों लोकसभा क्षेत्रों के 98 प्रतिशत मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। इस वजह से इन जगहों पर केंद्रीय बलों को तैनात किया जाएगा। उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, बालुरघाट और रायगंज लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के लिए सीएपीएफ की 272 कंपनियां तैनात की जाएंगी। इसके अलावा, अतिरिक्त 12,983 राज्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। चुनाव आयोग बालुरघाट में केंद्रीय बलों की 73 कंपनियां, रायगंज में 60 कंपनियां, दार्जिलिंग और इस्लामपुर में 51-51 कंपनियां, सिलीगुड़ी में 21 और कलिम्पोंग में 16 कंपनियां तैनात करेगा। बता दें, एक कंपनी में लगभग 100 कर्मी शामिल होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें