फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: CM शिंदे को बुरा-भला कहने पर आदित्य पर भड़के बेटे श्रीकांत, कहा- उनके बयान उनकी परवरिश दिखाता है

Fri, 26 Apr 2024 04:50 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के कल्याण में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदित्य ऐसे मूल्यों के साथ पैदा हुए हैं, जो केवल गाली देते हैं। वे सिर्फ विरोधियों को बुरा-भला कहते हैं। हमें तो सिर्फ अच्छी बातें करना सिखाया गया है। जिन्हें गलत बातें करना सिखाया गया है, उन्हें इस चुनाव में लोग सबक सिखा देंगे।
विज्ञापन
Shrikant Shinde. - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा। दरअसल, श्रीकांत ने अपने पिता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि उनका बयान उनकी परवरिश को दर्शाता है। आदित्य ने हाल ही में सीएम शिंदे को बेशर्म और घृणित व्यक्ति कहा था।

महाराष्ट्र के कल्याण में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदित्य ऐसे मूल्यों के साथ पैदा हुए हैं, जो केवल गाली देते हैं। वे सिर्फ विरोधियों को बुरा-भला कहते हैं। हमें तो सिर्फ अच्छी बातें करना सिखाया गया है। जिन्हें गलत बातें करना सिखाया गया है, उन्हें इस चुनाव में लोग सबक सिखा देंगे। संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि माहौल खराब करना, अपशब्द कहना और नीचे गिरकर राजनीति करना हताशा दर्शाता है।

विज्ञापन


आदित्य ठाकरे से जुड़ी अन्य खबरें
हाल ही में, मुंबई के धारावी में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने दावा किया था कि तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शिवसेना (अविभाजित) के साथ गठबंधन करने के लिए उनके परिवार के निजी आवास मातोश्री आए थे। उन्होंने दावा किया, ‘‘उस समय, फडणवीस को दिवंगत बाल ठाकरे के कमरे के बाहर बैठाया गया था, जबकि दोनों नेताओं (शाह और ठाकरे) ने गठबंधन के तौर-तरीकों पर चर्चा की थी।’’

ठाकरे ने बताया, बाद में देवेंद्र फडणवीस ने मुझसे कहा कि उद्धव जी, मैं आदित्य को ढाई साल में तैयार कर दूंगा। हम उन्हें ढाई साल के बाद मुख्यमंत्री बना सकते हैं। मैंने उनसे (फडणवीस) कहा कि वह (आदित्य) अभी अपना चुनावी करियर शुरू कर रहे हैं। उसके मन में ऐसी बातें मत डालो। उन्होंने कहा कि जब मैंने फडणवीस से पूछा कि उनके जैसा वरिष्ठ नेता आदित्य के नेतृत्व में कैसे काम करेगा तो उन्होंने (फडणवीस) कहा कि वह दिल्ली चले जाएंगे।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना (यूबीटी): जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, उस्मानाबाद, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, बुलढाणा, हथकनंगकाले, औरंगाबाद, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल-वाशिम, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट और मुंबई नॉर्थ ईस्ट।

कांग्रेस इन सीटों पर ठोकेगी ताल: नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और रामटेक।

राकांपा (शरद गुट) के हिस्से ये सीटें: बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माधा, रावेर, वर्धन, अहमदनगर दक्षिण और बीड।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें