फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections: नेहरू चुनाव प्रचार में हवाई जहाज का इस्तेमाल कर सकें इसलिए बदला नियम, पूरा खर्चा सरकार करेगी वहन

Sat, 16 Mar 2024 06:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुर्गा दास की किताब फ्रॉम कर्जन टू नेहरू एंड आफ्टर के अनुसार, नेहरू को ठीक नहीं लगा कि वह उस जहाज में चुनाव प्रचार करें, जिसे वह बतौर प्रधानमंत्री इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
jawaharlal nehru - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पहले आम चुनाव के समय दुनिया में तीन राजनीतिक हत्याएं हुई थीं। जॉर्डन के बादशाह, ईरान के प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की। दुर्गा दास की किताब फ्रॉम कर्जन टू नेहरू एंड आफ्टर के अनुसार, नेहरू को ठीक नहीं लगा कि वह उस जहाज में चुनाव प्रचार करें, जिसे वह बतौर प्रधानमंत्री इस्तेमाल करते थे। तब ऑडिटर जनरल ने एक तरीका सुझाया। पीएम की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न किया जाए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, इसलिए सरकार को हवाई जहाज का खर्च वहन करना चाहिए। तब नियम बनाया गया कि नेहरू एक व्यक्ति को जहाज से ले जाने का किराया सरकार को अदा करेंगे। साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मियों का किराया सरकार देगी और अगर उनकी पार्टी का कोई सदस्य उनके साथ जहाज में है, तो वह अपना किराया खुद वहन करेगा। इस तरह नेहरू ने हवाई यात्रा में होने वाले खर्चे का बहुत थोड़ा हिस्सा ही सरकार को अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें