फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : गुरुग्राम लोकसभा सीट पर कांग्रेस से राज बब्बर उतर सकते हैं मैदान में, चल रही है चर्चा

Fri, 22 Mar 2024 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

कांग्रेस राव इंद्रजीत के सामने एक बड़ा चेहरा उतारने की तैयारी में है। हालांकि, इसके साथ क्षेत्रीय जातीय समीकरण भी देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी में अभिनेता से नेता बने राज बब्बर, कैप्टन अजय यादव समेत अन्य नामों पर चर्चा चल रही। वहीं, इनेलो और जजपा भी योग्य प्रत्याशी के चयन में जुटी हैं।
विज्ञापन
राज बब्बर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद रहे राव इंद्रजीत सिंह फिर चुनावी दंगल में है। कांग्रेस राव इंद्रजीत के सामने एक बड़ा चेहरा उतारने की तैयारी में है। हालांकि, इसके साथ क्षेत्रीय जातीय समीकरण भी देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी में अभिनेता से नेता बने राज बब्बर, कैप्टन अजय यादव समेत अन्य नामों पर चर्चा चल रही। वहीं, इनेलो और जजपा भी योग्य प्रत्याशी के चयन में जुटी हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने गुरुग्राम लोकसभा सीट पर पिछली बार कैप्टन अजय यादव को प्रत्याशी बनाया था। बीजेपी से राव इंद्रजीत को 881546 वोट और कांग्रेस से कैप्टन अजय यादव को 495290 वोट मिले थे। पार्टी में कैप्टन अजय यादव, राज बब्बर, राव दान सिंह समेत अन्य नामों पर चर्चा चल रही है। पार्टी के एक गुट का मानना है राव इंद्रजीत सिंह के सामने राज बब्बर कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में उन्हें दिल्ली से सटी इस सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

हालांकि, एक गुट कैप्टन अजय यादव को दोबारा से चुनाव लड़ाने का इच्छुक है। उनका मानना है कि गुरुग्राम लोकसभा यादव बाहुल्य सीट है, ऐसे में पिछली बार कैप्टन को करीब 495290 वोट मिले थे। हालांकि, कांग्रेस में अन्य जो भी नेता हैं, उनका कद राव इंद्रजीत के आगे कम है। कैप्टन अजय यादव छह बार रेवाड़ी से विधायक रह चुके हैं और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के समधी भी हैं। रेवाड़ी से उनके बेटे राव चिरंजीव कांग्रेस से विधायक हैं।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में भी जल्द होगी घोषणा
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी दस लोकसभा सीटों पर योग्य उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर रही है। इसमें प्रत्याशी की क्षेत्र में लोकप्रियता समेत अन्य बातों को ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी से चुनाव लड़ने वालों का बायोडॉटा भी मांगा था। फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक विजय प्रताप सिंह, विधायक नीरज शर्मा समेत अन्य नामों पर चर्चा चल रही है। वहीं, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और श्रुति चौधरी का नाम प्रमुख है।
विज्ञापन


गुरुग्राम लोकसभा सीट पर तीन साल का ब्योरा

साल-2019
बीजेपी-राव इंद्रजीत-881546
कांग्रेस-कैप्टन अजय यादव-495290

साल-2014
बीजेपी-राव इंद्रजीत सिंह- 644780
इनेलो-जाकिर हुसैन-370058

साल 2009
बीजेपी-राव इंद्रजीत सिंह-278516
बसपा- जाकिर हुसैन-193652

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें