फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'दूसरे चरण में मतदान के लिए मतदाताओं का धन्यवाद', प्रधानमंत्री बोले- NDA को मिल रहा मजबूत समर्थन

Fri, 26 Apr 2024 08:26 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi: दूसरे चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के तमाम मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए को मजबूत समर्थन मिल रहा है। 

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के उन तमाम मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने दूसरे चरण के तहत मतदान किया। पीएम ने कहा कि एनडीए को अद्वितीय समर्थन मिल रहा है और इस वजह से विपक्ष और भी निराश हो रहा है। 

विज्ञापन


देश की जनता सुशासन चाहती है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा और महिला मतदाता एनडीए को मजबूत समर्थन दे रहे हैं और इससे साफ है कि देश की जनता सुशासन चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग के लिए बहुत अच्छा रहा है। वोटिुंग समाप्त होने के बाद पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दूसरा चरण बहुत अच्छा रहा और देशभर में मतदान करने वालों का आभार। प्रधानमंत्री ने आगे लिखा है कि एनडीए को युवा और महिलाओं का मजबूत समर्थन मिल रहा है। 



बता दें कि इससे पहले 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के बाद भी प्रधानमंत्री ने कहा था कि सत्तारूढ़ गठबंधन को अच्छा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा था कि साफ तौर पर भारत के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में एनडीए के लिए मतदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें