फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पश्चिम बंगाल में अब तक 22 रैलियां कर चुके पीएम मोदी, रोड शो से माहौल बनाने की कोशिश

सार

Lok Sabha Election:पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों से जहां भाजपा गदगद है, वहीं विपक्षियों के पसीने छूट रहे हैं। बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं और पीएम ने इन रैलियों से बंगाल के हर कोने को छूने का प्रयास किया।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ 22 रैलियां कर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में इतनी रैलियां नहीं कीं।

विज्ञापन


पीएम मोदी की रैलियों से जहां भाजपा गदगद है, वहीं विपक्षियों के पसीने छूट रहे हैं। बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं और पीएम ने इन रैलियों से बंगाल के हर कोने को छूने का प्रयास किया। हैरानी की बात यह है कि इस बार कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता यहां रैली करने तक नहीं आया। भारत न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी बंगाल को छूते हुए निकल गए थे। फिर किसी ने मुड़कर बंगाल की ओर नहीं देखा। इससे स्थानीय कांग्रेसियों में निराशा देखने को मिली।

वहीं, पीएम मोदी ने 16 मार्च को चुनाव की घोषणा के बाद से बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां कीं। मंगलवार को दो चुनावी रैलियों के साथ ही यह संख्या 18 पहुंच गई हैं। पीएम ने उत्तरी कोलकाता में 2.5 किमी लंबा रोड शो किया।  देखना यह है कि पीएम की रैलियों का फायदा भाजपा को कितना मिलता है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पीएम ने रणनीति के तहत इतनी रैलियां कीं और भाजपा को इसका मनोवैज्ञानिक फायदा मिला है और आगे भी मिलेगा।
विज्ञापन


चुनाव की घोषणा से पहले ही चार रैलियां
भाजपा 2021 के विधानसभा चुनाव से ही बंगाल पर फोकस कर रही है। तब भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। उसी फॉर्मूले को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव घोषणा से पहले ही आरामबाग, कृष्णानगर दक्षिण, सिलीगुड़ी और बारासात में चार बड़ी रैलियां कीं।

आज होंगी दो रैलियां
बंगाल में सातवें और अंतिम चरण में एक जून को नौ सीटों पर मतदान होना है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी बंगाल में बुधवार को दो रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।

सीएए, घुसपैठ, बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार व संदेशखाली बड़े मुद्दे
पीएम मोदी ने बंगाल में व्याप्त भ्रष्टाचार और बांग्लादेश से घुसपैठ को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार को निशाने पर रखा। उनके मंत्रियों के घरों से करोड़ों रुपये की बरामदगी का मुद्दा उठाया। सीएए पर भ्रम दूर करने की कोशिश की। उद्योग-धंधों के बंद होने से बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। संदेशखाली की महिलाओं पर हुए उत्पीड़न को मुख्य मुद्दा बनाया। संदेशखाली से महिलाओं को न्याय दिलाने की अगुआ रेखा पात्रा को टिकट देकर यह बताने का प्रयास किया कि भाजपा महिलाओं के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें