फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर: असम में NDA मजबूत, अरुणाचल-त्रिपुरा में सीटें बरकरार रखने में BJP कामयाब; मणिपुर में कांग्रेस सफल

सार

Lok Sabha Polls: मणिपुर में भाजपा के बुरे प्रदर्शन का मूल कारण जातीय हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ राज्य सरकार का बेरुख रवैया रहा। पिछली लोकसभा में यहां भाजपा के पास एक सीट थी जिसे इस बार कांग्रेस ने झटक कर बढ़त बना ली।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नतीजे। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर में पिछली सरकार के विकास कार्यों को जनता ने सलाम किया है। असम में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को 11 सीटों पर सफलता मिली। वहीं अरुणाचल व त्रिपुरा में भाजपा पिछला प्रदर्शन कायम रखते हुए दो-दो सीटें बरकरार रखने में कामयाब रहीं। हालांकि मणिपुर की जातीय हिंसा का खामियाजा उठाना पड़ा और एक सीट कांग्रेस के हाथों गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


असम की 14 लोकसभा सीटों में से सत्तारूढ़ भाजपा ने नौ और उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने एक एक सीट पर जीत दर्ज की। असम में पिछली बार की तुलना में इस बार एनडीए गठबंधन को एक सीट का फायदा हुआ है। भाजपा नीत एनडीए को विकास के नाम पर जनता ने जमकर वोट दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्रिमंडल के मंत्री लगातार पूर्वोत्तर का दौरा करते रहे हैं। पूर्वोत्तर में जमकर विकास कार्य हो रहे हैं।

डिब्रूगढ़ से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जीत दर्ज की। काजीरंगा में कामाख्या प्रसाद तासा, सोनितपुर में रंजीत दत्ता, लखीमपुर में मौजूदा सांसद प्रदान बरुआ, गुवाहाटी में बिजुली कलिता मेधी, दरांग उदलगुरी में दिलीप सैकिया, दिफू से अमर सिंह तिस्सो और सिलचर में परिमल शुक्लाबैद्य ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


मणिपुर में कांग्रेस ने बनाई बढ़त
मणिपुर की दो सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। इनर मणिपुर सीट पर कांग्रेस के आंगोमाचा बिमोल ने भाजपा के बसंत कुमार सिंह को हराया। वहीं आउटर मणिपुर में कांग्रेस के एके आथुर ने नगा पीपुल्स फ्रंट के केटी जिमिक को मात दी। भाजपा के बुरे प्रदर्शन का मूल कारण राज्य की जातीय हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार का बेरुख रवैया रहा। पिछली लोकसभा में यहां भाजपा के पास एक सीट थी जिसे इस बार कांग्रेस ने झटक कर बढ़त बना ली।
 
नगालैंड में कांग्रेस के जमीर जीते
नगालैंड की एक सीट पर कांग्रेस के एसएस जमीर ने सत्तारुढ़ एनडीपीपी उम्मीदवार डॉ. चूंबवेन मुरी को कड़े मुकाबले में हराया। जमीर को कुल 4,01,951 वोट मिले। उन्होंने 50,984 मतों के मार्जिन से जीत हासिल की है।

मिजोरम में जेडपीएम उम्मीदवार की जीत
मिजोरम की एक सीट पर सत्तारूढ़ जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) प्रत्याशी रिचर्ड वानलालहमंगइहा ने एमएनपी के के वनलालवेना को हराया। पिछले वर्ष दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में जेडपीएम ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की थी और सीएम लालदुहोमा के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।

त्रिपुरा व अरुणाचल में भाजपा को दो-दो सीटें
भाजपा ने पूर्वोत्तर में त्रिपुरा व अरुणाचल प्रदेश में पुराना प्रदर्शन बरकरार रखा। त्रिपुरा में लोकसभा की दो सीटें हैं, जिनमें दोनों ही सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। त्रिपुरा पूर्व से भाजपा की कृति सिंह देवबर्मा ने सीपीआई (एम) के राजेंद्र रेंग को हराया। त्रिपुरा पश्चिम से पूर्व सीएम बिप्लव देव ने कांग्रेस के आशीष साहा को शिकस्त दी। अरुणाचल प्रदेश में भी भाजपा दोनों सीटें बचा लीं। अरुणाचल पश्चिम से किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के नबाम तुकी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें