फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: ‘संदेशखाली में महिलाओं की दुर्दशा से दुखी’, ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना; लगाया साजिश करने का आरोप

Tue, 21 May 2024 05:04 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Election: ममता बनर्जी का कहना है कि वह संदेशखाली में महिलाओं की दुर्दशा से दुखी हैं। उन्होंने भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले पर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि वह संदेशखाली में महिलाओं की दुर्दशा से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को संदेशखाली की महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन


भाजपा की साजिश बेनकाब- ममता बनर्जी
टीएमसी प्रमुख के अनुसार संदेशखाली को लेकर भाजपा की साजिश अब बेनकाब हो गई है। बशीरहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। दरअसल पीएम मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता और भाजपा नेता रेखा पात्रा से फोन पर बात की थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड खराब रहा है।

‘महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने की कोशिश न करें’
ममता बनर्जी ने कहा ‘संदेशखाली में महिलाओं के साथ जो कुछ भी हुआ, उससे मैं दुखी हूं। किसी को भी महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। अगर वीडियो सामने नहीं आते तो लोग भाजपा की साजिश को कभी समझ ही नहीं पाते।’ टीएमसी प्रमुख की यह टिप्पणी तब सामने आई है, जब सोशल मीडिया पर कई कथित वीडियो सामने आए। इनमें दावा किया गया है कि एक स्थानीय भाजपा नेता ने संदेशखाली की कई महिलाओं से कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए। बाद में कागज को टीएमसी नेताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों से भर दिया गया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी पर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जिसे चाहें कॉल कर सकते हैं। उन्होंने बशीरहाट की भाजपा नेता रेखा पात्रा को फोन किया था। टीएमसी नेता ने कहा कि पीएम मोदी को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश में महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा हमले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें